Palamu: उंटारी रोड थाना पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. पुलिस ने बताया कि सभी आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामले दर्ज थे. पुलिस के अनुसार मारपीट से जुड़े एक मामले में कार्रवाई करते हुए मुख्य नामजद आरोपी भृगुनाथ राम को गिरफ्तार किया गया है. वह उंटारी रोड थाना क्षेत्र के लहर बंजारी गांव का निवासी है. आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था.
SC/ST एक्ट के मामले में दो और आरोपी धराए
वहीं एक अन्य मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए जितेंद्र मेहता और कौशल मेहता को गिरफ्तार किया. दोनों आरोपी भी लहर बंजारी गांव के निवासी हैं. पुलिस के मुताबिक दोनों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धाराओं के साथ-साथ अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के तहत मामला दर्ज था.

न्यायिक हिरासत में भेजे गए आरोपी
पुलिस ने तीनों आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की. इसके बाद उन्हें न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से तीनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया. पुलिस प्रशासन ने बताया कि दोनों मामलों की जांच जारी है. साथ ही साक्ष्य संग्रह और अन्य कानूनी प्रक्रियाएं भी आगे बढ़ाई जा रही हैं. पुलिस का कहना है कि कानून व्यवस्था बनाए रखने और अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई का अभियान आगे भी जारी रहेगा.
ALSO READ: मनरेगा और आवास योजनाओं की समीक्षा में DDC सख्त, काम में तेजी लाने का निर्देश
