Ranchi: रांची नगर निगम ने अतिक्रमण के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है. आज वार्ड संख्या-06 के बांधगाड़ी क्षेत्र में चलाए गए विशेष अभियान के दौरान सरकारी भूमि और नालों पर बने 05 अवैध निर्माणों को ध्वस्त कर हटाया गया. नगर निगम की इनफोर्समेंट टीम ने कार्रवाई करते हुए नालों और नालियों के ऊपर किए गए कब्जों को हटाया, जिससे जल निकासी का रास्ता साफ हो सके. निगम का कहना है कि अवैध निर्माणों के कारण नालों का प्राकृतिक बहाव बाधित हो रहा था, जिससे बारिश के दौरान जल-जमाव की समस्या बढ़ने की आशंका थी.
यह भी पढ़ें: झामुमो का भाजपा पर तंज, कहा- ‘शून्य का खेल और गौरव वल्लभ का दिल्ली रिटर्न्स’


अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा
नगर निगम अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि सरकारी जमीन, सार्वजनिक संपत्तियों और नालों पर किसी भी तरह का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. ऐसे कब्जे न केवल सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाते हैं, बल्कि शहर की जल निकासी व्यवस्था को भी प्रभावित करते हैं.

यह भी पढ़ें: दावा है दावों का क्याः झारखंड भाजपा के स्थानीय प्रत्याशी वाले वादे की हवा-हवाई
