Chakradharpur : मनोहरपुर के बारह पड़हा कुम्हारमुण्डा पड़हा के अंतर्गत ग्राम धनापली में उरांव समाज की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई. इस बैठक में उड़ीसा प्रदेश के गोयलो क्षेत्र के पांच पड़हा प्रतिनिधियों ने भी भाग लिया. बैठक का मुख्य उद्देश्य समाज के पारंपरिक नियम-कानून, रीति-रिवाज एवं पूर्वजों द्वारा निर्धारित सामाजिक व्यवस्था के संरक्षण और पालन को लेकर विचार-विमर्श करना था.
समाज की एकता और परंपराओं के संरक्षण पर जोर
बैठक में वक्ताओं ने वर्तमान समय में समाज के लोगों से पुरखों द्वारा स्थापित नियम-दस्तूर एवं सामाजिक मूल्यों का पालन करने का आह्वान किया. साथ ही सामाजिक एकता, सांस्कृतिक पहचान तथा पारंपरिक व्यवस्थाओं को मजबूत बनाए रखने पर विशेष जोर दिया गया. इस अवसर पर बारह पड़हा कुम्हारमुण्डा पड़हा के पड़हा राजा तिला तिर्की, गोयलो पांच पड़हा के पड़हा राजा राजेश लकड़ा, देवान पत्तराम कुजूर, गंगाधर केरकेट्टा, कोषाध्यक्ष सनिका तिर्की सहित रमेश खलखो, सुखदेव टोप्पो, किशोर तिग्गा, धुरा टोप्पो, बंधू कच्छाप, बुधराम तिर्की, दिनेश तिग्गा एवं बड़ी संख्या में समाज के गणमान्य लोग उपस्थित रहे. बैठक का समापन समाज की एकजुटता बनाए रखने तथा पारंपरिक सामाजिक व्यवस्था को भावी पीढ़ियों तक संरक्षित रखने के संकल्प के साथ किया गया.

Also Read : पेशा नियमावली के प्रभावी क्रियान्वयन के लिये प्रखंड स्तरीय समिति का गठन
