चुटुपलु घाटी में सड़क सुरक्षा को बेहतर करने के लिये NHAI ने लगाए सुरक्षा साइन बोर्ड

Ranchi: भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) द्वारा यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए रांची–हजारीबाग राष्ट्रीय राजमार्ग के चुटुपालु घाटी क्षेत्र...

Ranchi: भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) द्वारा यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए रांची–हजारीबाग राष्ट्रीय राजमार्ग के चुटुपालु घाटी क्षेत्र में विभिन्न महत्वपूर्ण सुरक्षा साइन बोर्ड स्थापित किए गए हैं. इन साइन बोर्डों का उद्देश्य वाहन चालकों को मार्ग की विशेष परिस्थितियों से अवगत कराना, सुरक्षित गति बनाए रखने के लिए प्रेरित करना तथा सड़क दुर्घटनाओं की संभावनाओं को कम करना है.

घुमावदार और संवेदनशील क्षेत्र में लगाए गए सुरक्षा संकेतक

चुटुपालु घाटी अपने तीव्र मोड़ों एवं ढलानों के कारण संवेदनशील क्षेत्र माना जाता है. ऐसे में सड़क उपयोगकर्ताओं को आवश्यक सुरक्षा निर्देश उपलब्ध कराने के लिए घुमावदार वाले स्थानों पर चेतावनी एवं मार्गदर्शक संकेतक लगाए गए हैं. इन संकेतकों के माध्यम से वाहन चालकों को गति नियंत्रण, सुरक्षित दूरी बनाए रखने तथा यातायात नियमों का पालन करने के संबंध में जागरूक किया जाएगा.

ALSO READ : झारखंड में दो और भाकपा माओवादी नक्सलियों के खिलाफ इनाम घोषित

यात्रियों से सतर्कता और नियमों के पालन की अपील

इस दौरान क्षेत्रीय अधिकारी, NHAI, झारखंड श्री संतोष कुमार आर्य ने सड़क उपयोगकर्ताओं से सतर्कता एवं जिम्मेदारी के साथ यात्रा करने की अपील की. उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा केवल प्रशासनिक प्रयासों से ही सुनिश्चित नहीं की जा सकती, बल्कि इसके लिए प्रत्येक नागरिक की सक्रिय भागीदारी भी आवश्यक है. उन्होंने वाहन चालकों से निर्धारित गति सीमा का पालन करने, सीट बेल्ट एवं हेलमेट का अनिवार्य रूप से उपयोग करने तथा यातायात नियमों का सम्मान करने का आग्रह किया.

सुरक्षित और विश्वस्तरीय सड़क अवसंरचना की दिशा में पहल

NHAI सुरक्षित, सुगम एवं विश्वस्तरीय सड़क अवसंरचना के निर्माण के साथ-साथ सड़क सुरक्षा जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए भी निरंतर प्रयासरत है. चुटुपालु घाटी में लगाए गए सुरक्षा साइन बोर्ड इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम हैं, जो यात्रियों को सुरक्षित एवं सुविधाजनक यात्रा अनुभव प्रदान करने में सहायक सिद्ध होंगे.

#NHAI_Ranchi

ALSO READ : हजारीबाग: जबरा गांव में वन भूमि पर निर्माण कार्य का मामला गरमाया, अवैध कब्जे का आरोप, सड़क निर्माण को लेकर ग्रामीणों का विरोध

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *