Simdega : जिले के अघरमा के समीप बुधवार को एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना हो गई, जिसमें एक स्कॉर्पियो वाहन भीषण हादसे का शिकार हो गया. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार वाहन में सवार कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जबकि पति-पत्नी समेत तीन बच्चों की मौत की खबर सामने आ रही है. हालांकि प्रशासन की ओर से अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है. जानकारी के मुताबिक स्कॉर्पियो में सवार लोग लोहरदगा से लसिया की ओर एक पारिवारिक कार्यक्रम में जा रहे थे. इसी दौरान अघरमा के पास वाहन अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. हादसा इतना भीषण था कि स्कॉर्पियो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई.
एंबुलेंस देरी पर सवाल
दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।.सूत्रों के अनुसार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें बेहतर इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है. स्थानीय लोगों का आरोप है कि सूचना दिए जाने के बावजूद एंबुलेंस समय पर मौके पर नहीं पहुंची, जिससे घायलों को समय पर इलाज नहीं मिल सका. इस घटना के बाद स्वास्थ्य विभाग की आपातकालीन व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं. घटना की सूचना पुलिस और प्रशासन को दे दी गई है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और मृतकों व घायलों की सही संख्या की आधिकारिक पुष्टि का इंतजार किया जा रहा है.

Also Read : लोहरदगा: राजकीयकृत उत्क्रमित उच्च विद्यालय चीरी के निरीक्षण में शैक्षणिक सुधार का दिया गया निर्देश
