Click Here
Click Here
Click Here

गुमला: बच्चा चोर के शक में मानसिक रूप से विक्षिप्त महिला की पीट-पीटकर हत्या

गुमला: जिले से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली एक घटना सामने आई है. बिशुनपुर प्रखंड के लबगा गांव में रविवार की...

गुमला: जिले से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली एक घटना सामने आई है. बिशुनपुर प्रखंड के लबगा गांव में रविवार की देर रात बच्चा चोरी की महज एक अफवाह ने एक बेगुनाह और बेसहारा महिला की जान ले ली. उग्र भीड़ ने कानून को हाथ में लेते हुए एक अज्ञात विक्षिप्त महिला पर हमला कर दिया, जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई. जानकारी के मुताबिक पिछले कुछ दिनों से गुमला और आसपास के इलाकों में बच्चा चोरों के सक्रिय होने की अफवाहें तेजी से फैल रही थीं.इसी माहौल के बीच रविवार रात करीब 10-11 बजे एक अज्ञात महिला, जिसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी, लबगा गांव में घूमती दिखाई दी. महिला को संदिग्ध अवस्था में देखकर ग्रामीणों ने शोर मचाना शुरू कर दिया.देखते ही देखते दर्जनों लोग वहां जमा हो गए. संदेह और डर के आवेश में आकर भीड़ ने महिला से पूछताछ करने के बजाय उसे पीटना शुरू कर दिया. महिला खुद को निर्दोष बताती रही, लेकिन लोग उसकी पिटाई जारी रखी जिस वजह उसकी मौत हो गई. मामले की गंभीरता को देखते हुए किसी ग्रामीण ने बिशुनपुर पुलिस को सूचना दी.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *