Koderma: नशा मुक्त समाज के निर्माण के उद्देश्य से निषिद्ध मादक पदार्थों के दुरुपयोग के विरुद्ध संचालित जनजागरूकता अभियान के अंतर्गत आज ताईक्वांडो डे-बोर्डिंग सेंटर, सी.डी. बालिका उच्च विद्यालय, झुमरी तिलैया, कोडरमा में कार्यक्रम में छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया. नशे के दुष्प्रभावों, इसके सामाजिक प्रभावों तथा युवाओं की भूमिका जैसे विषयों पर अपने विचार व्यक्त किए.
नशे से होने वाली हानियों के प्रति जागरूक किया गया
प्रतियोगिता के माध्यम से छात्राओं को नशे से होने वाली हानियों के प्रति जागरूक किया गया तथा उन्हें अपने जीवन में सकारात्मक मूल्यों को अपनाने के लिए प्रेरित किया गया. वक्ताओं ने शिक्षा, खेल एवं अनुशासित जीवनशैली को नशे से बचाव का प्रभावी माध्यम बताते हुए छात्राओं को इन गतिविधियों से निरंतर जुड़े रहने का संदेश दिया. कार्यक्रम अशोक कुमार, प्रशिक्षक, ताईक्वांडो डे-बोर्डिंग सेंटर तथा अशोक कुमार तुरी, जिला खेल समन्वयक की उपस्थिति में आयोजित किया गया. इस अवसर पर उपस्थित छात्राओं ने नशे से दूर रहने और दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करने का संकल्प लिया.
AlsoRead:अवैध नशे कारोबार के खिलाफ पुलिस का एक्शन जारी, ब्राउन शुगर के साथ एक आरोपी गिरफ्तार



