Ranchi: झारखंड की सियासत में जुबानी तीर अब बेहद आक्रामक हो चुके हैं. सूबे के परिवहन मंत्री दीपक बिरूआ ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा कर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर सीधा निशाना साधा है. बिरूआ ने कहा कि जुमलेबाज भाजपा नेताओं की बयानबाजी ने ही आज पूरी झारखंड भाजपा को हाशिए पर धकेल दिया है.
भाजपा के अंत का पहला अध्याय झारखंड में लिखा जाएगा
उन्होंने बेहद आश्वस्त लहजे में बड़ी भविष्यवाणी करते हुए लिखा, मैं आज पूरे दावे के साथ कह सकता हूं कि झारखंड बीजेपी के अंत के प्रथम अध्याय को झारखंड और झामुमो मिलकर ही लिखेगा. मंत्री का यह बयान केवल एक सोशल मीडिया पोस्ट नहीं, बल्कि भाजपा के खिलाफ झामुमो की खुली चुनौती मानी जा रही है. दिपक बिरूआ के इस बयान ने सूबे के सियासी तापमान को सातवें आसमान पर पहुंचा दिया है.

Read Also: पेयजल योजनाओं पर सरकार सख्त: अब फोटो और जमीनी प्रगति के बिना नहीं मिलेगा फंड


