Gumla: कामडारा प्रखंड के ग्राम पकरा के बांस कारीगरों को 14 दिनों का प्रशिक्षण दिया गया. मुख्यमंत्री लघु एवं कुटीर उद्यम विकास बोर्ड, गुमला और NEEDS संस्था की पहल से स्थानीय बांस कारीगरों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाया जा रहा है. वर्षों से अपने हुनर से सुंदर और उपयोगी उत्पाद बनाने वाले ग्राम पकरा के बांस कारीगरों का हुनर केवल गांव के बाजार हाट तक ही सीमित नहीं रहेगा, बल्कि शहरों के बाजारों तक पहुंचेगा. उनकी आमदनी बढ़ाएगा. कारीगरों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री लघु एवं कुटीर उद्यम विकास बोर्ड के माध्यम से NEEDS संस्था को 10 प्रतिशत के अंशदान पर मशीन/टूल किट उपलब्ध कराया गया है.
यह भी पढ़ें: JPSC प्रथम नियुक्ति घोटाला मामला में अगली सुनवाई 13 जुलाई को, उपस्थित नहीं हुए 30 आरोपी
आधुनिक तकनीक की दी गई जानकारी
बांस कारीगरों को मशीन द्वारा कम समय में अधिक उत्पाद के संबंध में प्रशिक्षण दिया गया. यह प्रशिक्षण 14 दिनों का था. प्रशिक्षण में यह बताया गया कि आधुनिक तकनीक से अपने उत्पाद को और आकर्षक कैसे बनाएं. कारीगरों के लिए एक सुरक्षित और सुविधाजनक कार्यस्थल की भी व्यवस्था की गई. एससीए मद से कॉमन फैसिलिटी सेंटर (CFC) भवन का निर्माण कराया गया है, जिसमें कारीगर धूप, बारिश और कठिन मौसम की चिंता किए बिना नियमित रूप से काम कर सकेंगे. इस अवसर पर NEEDS संस्था के CEO प्रशांत दास, कम्युनिटी मोबिलाइज प्रमिला सिंह, प्रखंड उद्यमी समन्वयक गुंदुर उरांव, मास्टर ट्रेनर पंचू तुरी एवं बांस कारीगर उपस्थित रहें.
यह भी पढ़ें: साउंड पोल्युशन केस : मौखिक आदेश का असर नहीं, जारी होगा सख्त आदेश, अधिकारियों पर कार्रवाई संभव



