‘Outfit From Scratch’ के साथ मिलान में दिखा नैंसी त्यागी का ग्लैमरस अंदाज

Priyanka Patel News Desk: भारतीय फैशन इन्फ्लुएंसर Nancy Tyagi एक बार फिर अपने नए फैशन लुक को लेकर चर्चा में हैं. इस...

Priyanka Patel 

News Desk: भारतीय फैशन इन्फ्लुएंसर Nancy Tyagi एक बार फिर अपने नए फैशन लुक को लेकर चर्चा में हैं. इस बार उन्होंने इटली के शहर Milan में अपना नया वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह चमकदार सिल्वर गाउन में नजर आ रही हैं.

नैंसी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर “Outfit From Scratch in Milan – Episode 2” नाम से वीडियो पोस्ट किया. इस वीडियो में खास बात यह है कि उन्होंने यह आउटफिट भी शुरुआत से खुद डिजाइन और सिलकर तैयार किया है.

New Look सोशल मीडिया पर वायरल

वीडियो में नैंसी का ग्लैमरस लुक और बैकग्राउंड में दिख रही ऐतिहासिक इमारत लोगों का ध्यान खींच रही है. सिल्वर ड्रेप स्टाइल गाउन के साथ उनका स्टाइल सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

नैंसी त्यागी इससे पहले भी अपने हाथों से तैयार किए गए आउटफिट्स को लेकर चर्चा में रह चुकी हैं. वह अक्सर कपड़े को स्क्रैच से डिजाइन कर उसे खुद सिलती हैं और फिर उसे अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर करती हैं.

फैशन प्रेमियों को खुब भा रहा ये नया लुक

फिलहाल मिलान से सामने आया उनका यह नया लुक फैशन प्रेमियों के बीच काफी पसंद किया जा रहा है और एक बार फिर नैंसी त्यागी अपने अनोखे स्टाइल के कारण सुर्खियों में आ गई हैं.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *