Click Here
Click Here
Click Here

EXCLUSIVE: बिना टेंडर के ही होता है सरकारी काम, भवन विभाग के सचिव को शिकायत, पूछने पर ठेकेदार ने कहा कल करवा लेंगे एग्रीमेंट का दिक्कत है

रांची: सरकार के भवन निर्माण विभाग के छोटे काम बिना टेंडर के ही हो जा रहा हैं. हद तो यह है कि...

रांची: सरकार के भवन निर्माण विभाग के छोटे काम बिना टेंडर के ही हो जा रहा हैं. हद तो यह है कि पूछने पर ठेकेदार की तरफ से दो टूक में कहा जाता है कि क्या हुआ अगर टेंडर नहीं हुआ है तो. मैं कल जाकर टेंडर और एग्रीमेंट सब करवा लूंगा. मामला सचिवालय कॉलोनी हिनू का है. बिना भवन निर्माण विभाग से टेंडर हुए ही वहां एक बड़ा नाला खोदा जा रहा है. जबकि नाले खोदने या बनाने के लिए सरकार की तरफ से किसी तरह का कोई टेंडर या एग्रीमेंट नहीं हुआ है. इस मामले की शिकायत भवन निर्माण विभाग के सचिव अरवाराज कमल से की गयी है. शिकायत के बाद विभाग की तरफ से क्या कार्रवाई होती है, यह देखने वाली बात होगी.

Also Read : झारखंड पुलिसकर्मियों के लिए खुशखबरी: 20 वर्ष सेवा पूरी करने वाले प्रशिक्षित आरक्षियों को पदोन्नति की संभावना, सरकार ने दिया विधानसभा में जवाब

पूछने पर ठेकेदार ने कहा सब ऐसे ही होता है

मामले की जानकारी जब news wave jharkhand को हुई तो संवाददाता कुसई कॉलोनी पहुंचा. वो अपने मोबाइल में वीडियो शूट करते हुए वहां मौजूद ठेकेदार से बात की. बातें चौंकाने वाली है.

– सवाल: आप बिना वर्क ऑर्डर के यहां काम कर रहे हैं.

– जवाब: हां.

– सवाल: एग्रीमेंट तो नहीं हुआ है.

– जवाब: एग्रीमेंट हम कल जाकर कर लेंगे. का दिक्कत है आपको.

– सवाल: आप बिना एग्रीमेंट के ही काम कर लीजिएगा.

– जवाब: बिना एग्रीमेंट के ही काम होता है.

– सवाल: आपकी बातें रिकॉर्ड हो रही है.

– जवाब: हां, तो का दिक्कत है. जहां जरूरी है वहां तो काम होता ही है. इसमें नया क्या है.

Also Read : लातेहार के चार गांवों में आंगनबाड़ी केंद्र मामले में हाईकोर्ट सख्त, सरकार को दो सप्ताह में जवाब दाखिल करने का अंतिम मौका

आखिर कैसे बिना टेंडर या एग्रीमेंट में ठेकेदार काम कर लेते है

ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर कैसे बिना टेंडर या एग्रीमेंट में ठेकेदार काम कर लेते है. उससे भी बड़ी बात यह है कि क्या विभाग के बड़े अधिकारियों को इस बात की जानकारी है? आखिर किसके सेटिंग से ऐसा हो रहा है? बिना विभाग के शह के कोई ठेकेदार कैसे कोई काम कर सकता है.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *