सिमडेगा: सिमडेगा सदर थाना की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए नशीली दवा के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. इस संबंध में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बैजू उरांव ने थाना परिसर में प्रेस वार्ता कर जानकारी दी.

मोटरसाइकिल से बेच रहा था प्रतिबंधित कैप्सूल
उन्होंने बताया कि पुलिस अधीक्षक सिमडेगा को गुप्त सूचना मिली थी कि चिकटोली नैगमटोली के पास जाहिद खलीफा नामक युवक मोटरसाइकिल से घूम-घूम कर प्रतिबंधित नशीली कैप्सूल की बिक्री कर रहा है.
छापेमारी में 120 पीस नशीली दवा बरामद
सूचना के सत्यापन के लिए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में टीम का गठन कर छापेमारी अभियान चलाया गया. इस दौरान जाहिद खलीफा के पास से प्रतिबंधित नशीली दवा के 120 पीस बरामद किए गए. घटनास्थल से ही अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया.

