Click Here
Click Here
Click Here

जमशेदपुर हत्याकांड : BJP का सरकार पर हमला, कहा – अपराधियों के सामने मूकदर्शक बनी पुलिस, 3 जुलाई को जमशेदपुर बंद

Ranchi : जमशेदपुर में हुई युवक की हत्या को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने राज्य सरकार और पुलिस प्रशासन पर गंभीर सवाल...

जमशेदपुर हत्याकांड

Ranchi : जमशेदपुर में हुई युवक की हत्या को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने राज्य सरकार और पुलिस प्रशासन पर गंभीर सवाल उठाए हैं. पार्टी ने आरोप लगाया है कि झारखंड अलग राज्य इसलिए नहीं बना था कि पुलिस अपराधियों के सामने मूकदर्शक बनी रहे और एक युवक को पुलिस की मौजूदगी में गाड़ी से खींचकर धारदार हथियार से मौत के घाट उतार दिया जाए. ये बातें बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने कहीं. आदित्य साहू बुधवार को बीजेपी कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित कर रहे थे. इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रदेश में पुलिस अपराधियों के समानांतर चल रही है. अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हैं कि वे पुलिस के सामने ही वारदात को अंजाम दे रहे हैं, लेकिन पुलिस कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं कर रही. इससे साफ है कि प्रदेश में पुलिस का खौफ पूरी तरह खत्म हो चुका है.

फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई और दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग

पार्टी ने मांग की है कि हत्याकांड में शामिल सभी आरोपियों के खिलाफ फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई हो. जिससे दोषियों जल्द से जल्द कड़ी सजा मिल सके. साथ ही, घटना के दौरान मौजूद रहे पुलिसकर्मियों की भूमिका की जांच कर उनके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाए.

बालू-कोयला पकड़ने में व्यस्त पुलिस, बढ़ रहा संगठित अपराध

बीजेपी का आरोप है कि पुलिस अपराध रोकने के बजाय बालू और कोयले के मामलों में व्यस्त है. जबकि प्रदेश में संगठित अपराध लगातार बढ़ रहे हैं. रात में पेट्रोलिंग करने वाली पुलिस गाड़ियों पर भी बालू और कोयला चोरी को संरक्षण देने का आरोप लगाया गया.

पीड़ित परिवार को मुआवजा और विशेष अभियान की मांग

पार्टी ने सरकार से पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने और पूरे राज्य में अपराध नियंत्रण के लिए विशेष अभियान चलाने की मांग की. साथ ही यह भी सवाल उठाया कि संबंधित पदाधिकारी को हटाए जाने के 12 घंटे से अधिक समय बीतने के बावजूद अब तक उस पद पर नई नियुक्ति क्यों नहीं की गई.

आरएसएस RSS कार्यालय पर हमले का भी उठाया मुद्दा

बीजेपी ने रांची स्थित आरएसएस RSS कार्यालय पर पेट्रोल बम से हुए हमले का जिक्र करते हुए कहा कि राज्य में कानून-व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है और अपराधियों के मन से पुलिस का भय समाप्त हो गया है.

3 जुलाई को जमशेदपुर बंद का ऐलान

बीजेपी ने घोषणा की कि 2 जुलाई की शाम जमशेदपुर में कार्यकर्ता और आमजन मशाल जुलूस निकालेंगे. जबकि 3 जुलाई को जमशेदपुर बंद का आह्वान किया गया है. पार्टी ने चेतावनी दी है कि अगर सरकार ने जल्द ठोस कदम नहीं उठाए, तो आने वाले दिनों में पूरे झारखंड बंद का आह्वान किया जाएगा.

 

ALSO READ : पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू ने विक्टोरिया बड़ा तालाब में की बोटिंग, पर्यटन विकास पर दिया जोर

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *