Ranchi: कांके विधानसभा से मौजूदा विधायक सुरेश कुमार बैठा (Suresh Kumar Baitha) के निर्वाचन को चुनौती देने वाली याचिका पर झारखंड हाई कोर्ट (Jharkhand High Court) में सुनवाई हुई, जहां हाई कोर्ट ने प्रार्थी जीतू चरण राम (Jeetu Charan Ram) को इश्यू फ्रेम करने का आदेश दिया.

धांधली का आरोप
दरअसल, पूर्व विधायक एवं भाजपा प्रत्याशी जीतू चरण राम ने चुनाव के दौरान धांधली का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि गुडमू क्षेत्र के 18 ईवीएम (EVM) रात भर स्ट्रांग रूम में नहीं रखे गए. आरोप है कि सहायक निर्वाचन पदाधिकारी के साथ मिलकर ईवीएम को अज्ञात स्थान पर रखा गया, जहां न तो सीसीटीवी था और न ही एजेंटों की मौजूदगी थी. जबकि जीत-हार का अंतर 1,000 वोट से भी कम है. ऐसे में मौजूदा विधायक सुरेश कुमार बैठा ने धांधली कर जीत हासिल की है, इसलिए उनके निर्वाचन को रद्द किया जाना चाहिए. मामले की अगली सुनवाई 15 जुलाई को होगी.


