Chaibasa: सामाजिक कार्यकर्ता आमिर हिंदुस्तानी ने सिविल सर्जन सह मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी, चाईबासा को ज्ञापन सौंपकर जैनगढ़ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में नियमित चिकित्सक की नियुक्ति तथा जगन्नाथपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को अनुमंडलीय अस्पताल का दर्जा देने की मांग की.
प्रशासन शीघ्र सकारात्मक कार्रवाई करे
ज्ञापन में कहा गया है कि जैनगढ़ पीएचसी में लंबे समय से चिकित्सक नहीं होने के कारण क्षेत्र के हजारों ग्रामीणों को इलाज के लिए काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. वहीं जगन्नाथपुर क्षेत्र की बढ़ती आबादी और स्वास्थ्य सेवाओं की आवश्यकता को देखते हुए सीएचसी को अनुमंडलीय अस्पताल में उन्नत किया जाना जरूरी है. इसके अलावा जिले में एचआईवी जांच एवं जागरूकता अभियान को व्यापक स्तर पर चलाने, समय पर जांच और उपचार की सुविधा उपलब्ध कराने की भी मांग की गई है. ज्ञापन की प्रतिलिपि उपायुक्त पश्चिमी सिंहभूम, स्वास्थ्य सचिव, स्वास्थ्य मंत्री एवं जिला परिषद अध्यक्ष को भी भेजी गई है. सामाजिक कार्यकर्ता आमिर हिंदुस्तानी ने कहा कि जनहित से जुड़े इन मुद्दों पर प्रशासन शीघ्र सकारात्मक कार्रवाई करे, ताकि ग्रामीणों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हो सकें.

AlsoRead: RIMS Land Scam : फर्जी वंशावली बनाने वाले सुमित्रा बड़ाईक हाईकोर्ट की शरण में, मांगी अग्रिम जमानत


