सिमडेगा में झारखंड स्टेट बार काउंसिल का चुनाव शांतिपूर्ण जारी

सिमडेगा: झारखंड स्टेट बार काउंसिल के लिए मतदान प्रक्रिया सिमडेगा बार एसोसिएशन भवन में गुरुवार को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से जारी...

सिमडेगा: झारखंड स्टेट बार काउंसिल के लिए मतदान प्रक्रिया सिमडेगा बार एसोसिएशन भवन में गुरुवार को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से जारी है. सुबह 10 बजे से मतदान की शुरुआत की गई, जिसमें अधिवक्ता उत्साहपूर्वक अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं.

100 प्रत्याशी मैदान में, 111 अधिवक्ता कर रहे मतदान

जानकारी के अनुसार झारखंड स्टेट बार काउंसिल के चुनाव में कुल 100 प्रत्याशी चुनावी मैदान में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं. वहीं सिमडेगा बार एसोसिएशन में कुल 111 अधिवक्ता सदस्य मतदाता के रूप में पंजीकृत हैं, जो अपने प्रतिनिधियों के चयन के लिए मतदान कर रहे हैं.

Also Read: बजट सत्र: खेतीहर लोगों के हाथों से जमीन चली जाएगी तो पलायन ही होगा – बाबूलाल मरांडी

हाईकोर्ट से चुनाव अधिकारी की तैनाती

चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने के लिए झारखंड हाईकोर्ट से अधिवक्ता नवनीत को चुनाव अधिकारी के रूप में सिमडेगा भेजा गया है. वहीं सिमडेगा बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रामवृक्ष प्रसाद को पीठासीन अधिकारी की जिम्मेदारी दी गई है. दोनों अधिकारियों की देखरेख में मतदान की पूरी प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संचालित की जा रही है.

मतदान केंद्र पर उत्साह, शाम 5 बजे तक जारी रहेगा मतदान

मतदान केंद्र पर अधिवक्ताओं की लगातार आवाजाही देखी जा रही है और सभी अधिवक्ता कतार में लगकर अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं. चुनाव को लेकर अधिवक्ताओं में उत्साह का माहौल बना हुआ है. प्रशासन की ओर से भी मतदान केंद्र पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं, ताकि चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न हो सके.

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मतदान शाम 5 बजे तक जारी रहेगा, जिसके बाद मतपेटियों को सुरक्षित रखा जाएगा और आगे की प्रक्रिया पूरी की जाएगी. बार काउंसिल चुनाव को लेकर सिमडेगा बार एसोसिएशन में पूरे दिन गतिविधियां बनी हुई हैं.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *