Click Here
Click Here
Click Here

कोडरमा : हाथियों ने गांव में घुसकर फसल किया बबार्द, दहशत में ग्रामीण

Koderma : डोमचांच थाना क्षेत्र में एक बार फिर हाथियों का उत्पात शुरू हो गया है. बीती रात दो हाथियों के झुंड...

हाथियों का उत्पात

Koderma : डोमचांच थाना क्षेत्र में एक बार फिर हाथियों का उत्पात शुरू हो गया है. बीती रात दो हाथियों के झुंड ने मधुवन गांव में प्रवेश कर जमकर तोड़फोड़ की और फसलों को रौंद डाला. स्थानीय लोगों के अनुसार देर रात अचानक दो हाथी जंगल से निकलकर गांव में घुस आए. हाथियों ने भुवनेश्वर यादव के घर की बाउंड्री वॉल तोड़ दी और उनके खेत में लगी गन्ने की फसल को पूरी तरह नष्ट कर दिया. इसके बाद हाथी वहां से निकलकर शोभा मेहता के खेत पहुंचे और 6 डिसमिल में लगी मक्के की फसल को भी तहस-नहस कर दिया. हाथियों को देखकर ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई. लोग डर के कारण घरों में दुबक गए. सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक हाथी फसलों को नुकसान पहुंचाकर सिमरिया जंगल की ओर चले गए थे.

किसानों को भारी नुकसान

गांव वालों का कहना है कि पिछले कुछ दिनों से हाथियों की आवाजाही लगातार बढ़ गई है. फसल बर्बाद होने से किसानों को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है. ग्रामीणों ने वन विभाग और जिला प्रशासन से मांग की है कि हाथियों को सुरक्षित तरीके से जंगल की ओर खदेड़ा जाए और प्रभावित किसानों को मुआवजा दिया जाए. स्थानीय लोगों के अनुसार हाथी अभी भी सिमरिया जंगल के आसपास ही डेरा जमाए हुए हैं. किसी भी समय वे फिर गांव में घुस सकते हैं. इससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल है. वन विभाग ने ग्रामीणों से रात में सतर्क रहने और हाथी दिखने पर तुरंत सूचना देने की अपील की है.

 

ALSO READ : JPSC ACF Main Result 2026: सहायक वन संरक्षक मुख्य परीक्षा का रिजल्ट जारी, 368 अभ्यर्थी फिजिकल टेस्ट के लिए सफल

WhatsApp-Image-2026-06-15-a
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *