Click Here
Click Here
Click Here

पश्चिमी सिंहभूम: ट्रक-बाइक की जोरदार टक्कर, 17 वर्षीय किशोर की मौत, दो गंभीर

Bandgaon: पश्चिमी सिंहभूम जिले के बंदगांव थाना क्षेत्र के माटागड़ में शुक्रवार को ट्रक और बाइक के बीच हुई जोरदार भिड़ंत में...

Bandgaon: पश्चिमी सिंहभूम जिले के बंदगांव थाना क्षेत्र के माटागड़ में शुक्रवार को ट्रक और बाइक के बीच हुई जोरदार भिड़ंत में 17 वर्षीय रामराय नाग (निवासी- ईचागुटु, बंदगांव) की मौत हो गई, जबकि दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. जानकारी के अनुसार, एक ही बाइक पर तीन युवक सवार थे. माटागड़ के समीप ट्रक से हुई टक्कर में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए.

घायलों को बेहतर इलाज के लिए किया गया रिम्स रेफर

घटना की सूचना मिलते ही बंदगांव थाना प्रभारी मनीष कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. स्थानीय लोगों के सहयोग से पुलिस ने सभी घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान रामराय नाग की मौत हो गई. वहीं, दोनों घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए उन्हें रांची स्थित रिम्स रेफर कर दिया गया. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल भेज दिया.

दुर्घटनाग्रस्त ट्रक एवं बाइक जब्त

थाना प्रभारी मनीष कुमार ने बताया, “माटागड़ में ट्रक एवं बाइक की टक्कर में तीन युवक घायल हुए थे, जिनमें से एक की इलाज के दौरान मृत्यु हो गई. दोनों घायलों को बेहतर उपचार के लिए रांची रिम्स रेफर किया गया है. दुर्घटनाग्रस्त ट्रक एवं बाइक को जब्त कर लिया गया है. मामले की जांच की जा रही है. समाचार लिखे जाने तक मृतक के परिजनों की ओर से कोई लिखित शिकायत प्राप्त नहीं हुई है. आवेदन मिलने पर नियमानुसार आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.” घटना के बाद ईचागुटु गांव सहित आसपास के क्षेत्र में शोक का माहौल है. पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच में जुटी हुई है.

यह भी पढ़ें: हजारीबाग: विधानसभा की अनागत प्रश्न क्रियान्वयन समिति ने की विकास कार्यों की समीक्षा

WhatsApp-Image-2026-06-15-a

 

 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *