पलामू: स्मार्ट मीटर की गड़बड़ी से जनता परेशान, पलामू DC से जांच कर राहत देने की मांग: बिट्टू पाठक

Palamu: झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के राज्य सचिव जैश रंजन पाठक (बिट्टू पाठक) ने पलामू जिले में स्मार्ट मीटर लगाए जाने के...

स्मार्ट मीटर

Palamu: झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के राज्य सचिव जैश रंजन पाठक (बिट्टू पाठक) ने पलामू जिले में स्मार्ट मीटर लगाए जाने के बाद बिजली बिल में हो रही कथित अत्यधिक वृद्धि पर गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए उपायुक्त, पलामू को पत्र सौंपकर मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है. उन्होंने कहा कि जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं ग्रामीण क्षेत्रों से लगातार ऐसी शिकायतें प्राप्त हो रही हैं कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद उपभोक्ताओं के बिजली बिल में अप्रत्याशित वृद्धि दर्ज की जा रही है. कई उपभोक्ताओं का आरोप है कि पहले की तुलना में उनका बिजली बिल चार से पांच गुना तक अधिक आ रहा है, जिससे आम लोगों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है. विशेष रूप से गरीब, मजदूर एवं मध्यमवर्गीय परिवार इस स्थिति से काफी प्रभावित हैं.

बिलिंग प्रक्रिया का स्वतंत्र सत्यापन

बिट्टू पाठक ने कहा कि झारखंड सरकार द्वारा घरेलू उपभोक्ताओं को 200 यूनिट तक निःशुल्क बिजली उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई है, लेकिन इसके बावजूद बड़ी संख्या में लोगों को अपेक्षा से अधिक बिजली बिल प्राप्त हो रहे हैं. इससे आम जनता के बीच स्मार्ट मीटर की कार्यप्रणाली, रीडिंग प्रणाली एवं बिलिंग प्रक्रिया को लेकर संदेह और असंतोष का माहौल बन गया है. उन्होंने उपायुक्त से मांग की है कि जिले में लगाए गए स्मार्ट मीटरों की तकनीकी जांच कराई जाए तथा मीटर रीडिंग और बिलिंग प्रक्रिया का स्वतंत्र सत्यापन कराया जाए. यदि किसी प्रकार की तकनीकी त्रुटि, सॉफ्टवेयर संबंधी समस्या या बिलिंग में गड़बड़ी पाई जाती है तो उसका तत्काल सुधार सुनिश्चित किया जाए. साथ ही प्रभावित उपभोक्ताओं को राहत प्रदान करने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं. बिट्टू पाठक ने कहा कि जनता को पारदर्शी और विश्वसनीय विद्युत सेवा उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है. उन्होंने उम्मीद जताई कि जिला प्रशासन इस जनहित के मुद्दे पर गंभीरता से संज्ञान लेते हुए शीघ्र कार्रवाई करेगा, जिससे आम उपभोक्ताओं का विश्वास बहाल हो सके और उन्हें अनावश्यक आर्थिक परेशानी से राहत मिल सके.

AlsoRead:IPS अधिकारी प्रशांत आनंद ने राज्यपाल संतोष गंगवार को सौंपी अपनी पुस्तक ‘राज कौशल’

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *