श्रावणी मेला – 2026 को लेकर झारखंड पुलिस अलर्ट, DGP की अध्यक्षता में आज होगी हाई-लेवल बैठक, 8743 जवान होंगे तैनात

Ranchi : झारखंड में आगामी श्रावणी मेला-2026 की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस मुख्यालय ने अपनी तैयारियां तेज कर दी है. मेला...

श्रावणी मेला 2026

Ranchi : झारखंड में आगामी श्रावणी मेला-2026 की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस मुख्यालय ने अपनी तैयारियां तेज कर दी है. मेला के सफल और सुरक्षित आयोजन को लेकर डीजीपी DGP की अध्यक्षता में एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक बुलाई गई है. यह महत्वपूर्ण बैठक आज यानी 13 जुलाई को शाम 5:30 बजे पुलिस मुख्यालय से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग VC के माध्यम से आयोजित की जाएगी. इस संबंध में आईजी IG अभियान द्वारा एक पत्र जारी कर संबंधित जिलों के एसपी SP और आला अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए है.

इन जिलों के पुलिस अधीक्षकों को निर्देश जारी

श्रावणी मेला के मुख्य रूट और सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए विशेष रूप से इस बैठक में शामिल होने का देवघर, दुमका, जमशेदपुर के एसपी SP और रेल एसपी SP धनबाद  को शामिल होने को कहा गया है. सभी संबंधित एसपी SP को निर्देश दिया गया था कि वे आगामी राजकीय श्रावणी मेला-2026 की तैयारियों से संबंधित अपनी अपडेटेड रिपोर्ट 10 जुलाई तक हर हाल में पुलिस मुख्यालय, रांची को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करे.

 मेला में कुल 8743 जवानों की तैनाती की गई है

इस मेला को लेकर सुरक्षा व्यवस्था का पुख्ता इंतजाम किया जा रहा है. इस मेले में कुल 8743 जवानों की तैनाती की गई है. प्रतिनियुक्त पुलिस पदाधिकारियों, लाठी बल और सशस्त्र बलों को 25 जुलाई 2026 की पूर्वाह्न तक हर हाल में देवघर जिला में योगदान देने का निर्देश दिया गया है. यह तैनाती 31 अगस्त 2026 तक प्रभावी रहेगी. मेले की सुरक्षा के लिए अलग-अलग श्रेणियों में कुल 5365 पुरुष लाठी बल और 440 महिला लाठी बल की प्रतिनियुक्ति की गई है. इंस्पेक्टर 92, 2018 बैच के दारोगा 28, ASI 730, पुरुष सशस्त्र बल 1110 समेत अन्य कई जवानों की तैनाती की गई है.

 

ALSO READ : पुलिस की तत्परता: बाजार में भटके दो मासूम भाइयों को महज कुछ घंटों में माता-पिता से मिलाया, सोशल मीडिया बना सहारा

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *