Ranchi : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन प्रदेश के विकास को नई गति देने के लिए पूरी तरह एक्शन मोड में आ गए है. मुख्यमंत्री आज यानी 13 जुलाई से विभागों की समींक्षा करेंगें. दिल्ली में आयोजित महत्वपूर्ण कार्यक्रमों के मद्देनजर समीक्षा बैठकों के पूर्व निर्धारित कार्यक्रम में आंशिक बदलाव करते हुए अब एक नई समय-सारणी जारी की गई है. मुख्यमंत्री का स्पष्ट संदेश है कि योजनाओं का क्रियान्वयन केवल कागजों तक सीमित न रहे, बल्कि इसका जमीनी असर जनता को मिलना चाहिए. आगामी दिनों में होने वाली इन बैठकों में सीएम CM न केवल चल रही विकास परियोजनाओं और बजट खर्च की स्थिति का ब्यौरा लेंगे, बल्कि लंबित मामलों पर अधिकारियों की जवाबदेही भी तय करेंगे. इन बैठकों में विभागों के अपर मुख्य सचिव से लेकर प्रधान सचिव और सचिव स्तर के वरिष्ठ अधिकारी शामिल होंगे. बैठक का मुख्य फोकस जनहित की योजनाओं को समयबद्ध तरीके से पूरा करने और बाधाओं को दूर करने पर रहेगा.
किस दिन किस विभाग की होगी समीक्षा
13 जुलाई : उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग
15 जुलाई : पथ निर्माण विभाग
17 जुलाई : कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग
20 जुलाई : वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग
22 जुलाई : सूचना, प्रौद्योगिकी एवं ई-गवर्नेंस विभाग और सूचना एवं जनसंपर्क विभाग.
24 जुलाई : उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग
27 जुलाई : ऊर्जा विभाग
29 जुलाई : कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग और कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग (संयुक्त बैठक)
