सरायकेला : बरसात में NH-18 पर बढ़ा हादसों का खतरा, छात्र नेता ने NHAI को भेजा ई-मेल, कार्रवाई की मांग  

Saraikela: राज्य में लगातार बारिश और टाटा–पुरुलिया राष्ट्रीय राजमार्ग NH-18 पर खराब सड़क सुरक्षा को लेकर छात्र नेता समीर कुमार महतो ने...

accidents
Saraikela: Risk of accidents on NH-18 rises during the monsoon

Saraikela: राज्य में लगातार बारिश और टाटा–पुरुलिया राष्ट्रीय राजमार्ग NH-18 पर खराब सड़क सुरक्षा को लेकर छात्र नेता समीर कुमार महतो ने NHAI को ई-मेल भेजकर तत्काल कार्रवाई की मांग की है. समीर कुमार महतो ने ई-मेल में कहा कि लुपुंगडीह टोल प्लाजा पर नियमित टोल वसूली हो रही है, लेकिन टोल से 500 मीटर आगे अधिकांश स्ट्रीट लाइटें बंद रहती हैं. बिजली और डीजी की व्यवस्था होने के बावजूद रात में अंधेरा रहने से वाहन चालकों को परेशानी होती है और दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ गया है.

बारिश के कारण कई जगह सड़क की स्थिति भी खराब

उन्होंने बताया कि बारिश के कारण कई जगह सड़क की स्थिति भी खराब है. वहीं पितकी और जामडीह रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण अब तक पूरा नहीं हुआ है, जिससे लोगों को रोजाना आवागमन में दिक्कत हो रही है. टोल लिया जा रहा है तो सुरक्षा देना भी NHAI की जिम्मेदारी है. स्ट्रीट लाइटें तुरंत चालू की जाएं, सड़कों की मरम्मत हो और पितकी-जामडीह ओवरब्रिज का काम जल्द पूरा किया जाए. अगर समय रहते कदम नहीं उठाए गए तो बड़ी दुर्घटना हो सकती है.

स्थानीय लोगों ने कहा…

समीर ने NHAI से संबंधित ठेकेदार की कार्यप्रणाली की जांच कर सख्त कार्रवाई करने और पूरे टाटा–पुरुलिया मार्ग पर स्ट्रीट लाइटों का नियमित संचालन सुनिश्चित करने की भी मांग की है. स्थानीय लोगों का कहना है कि मानसून में NH-18 पर पहले से ही फिसलन और अंधेरा बढ़ गया है. अब देखना होगा कि NHAI इस शिकायत पर क्या कदम उठाता है.

ALSO READ: एक्शन मोड में CM हेमंत सोरेन : आज से विभागों की करेंगे समीक्षा, विकास कार्यों में आएगी तेजी

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *