गिरिडीह से बिहार जा रही अवैध अंग्रेजी शराब को कोडरमा पुलिस ने पकड़ा, तस्कर फरार

Koderma: जिले के सतगावां थाना क्षेत्र में पुलिस ने शराब तस्करों के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई की है. सोमवार की रात नासरगंज...

वाहन और शराब जब्त
वाहन और शराब जब्त

Koderma: जिले के सतगावां थाना क्षेत्र में पुलिस ने शराब तस्करों के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई की है. सोमवार की रात नासरगंज पेट्रोल पंप के पीछे पुलिस ने अवैध अंग्रेजी शराब से लदे एक बोलेरो वाहन को ज़ब्त करने में सफलता हासिल की है. ज़ब्त किए गए वाहन का नंबर BR 02 P 5136 है, जिसमें दर्जनों पेटी अंग्रेजी शराब लदी हुई थी. पुलिस वाहन और शराब को कब्ज़े में लेकर थाने ले आई है.

थाना मोड़ पर की गई घेराबंदी

मिली जानकारी के अनुसार, सतगावां थाना प्रभारी बबलू कुमार सिंह को गुप्त सूचना मिली थी कि गिरिडीह की ओर से भारी मात्रा में शराब की एक खेप आने वाली है. सूचना के आलोक में थाना प्रभारी के निर्देश पर पुलिस बल पहले से ही थाना मोड़ पर मुस्तैद थी. जैसे ही संदिग्ध बोलेरो वाहन थाना मोड़ के पास पहुंचा, पुलिस ने उसे रुकवाने का प्रयास किया.

पुलिस को चकमा देकर भागा तस्कर

लेकिन पुलिस को सामने देख शराब माफिया ने मुस्तैदी दिखाते हुए गाड़ी को चकमा दिया और तेज रफ्तार में वहां से भगा ले गया. इसके बाद पुलिस ने भी तत्परता दिखाते हुए वाहन का पीछा किया. पुलिस को पीछे आता देख शराब तस्कर ने नासरगंज पेट्रोल पंप के पीछे गाड़ी खड़ी कर दी और अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा.

Also Read: EXCLUSIVE: कुख्यात 20 लाख इनामी नक्सली रविंद्र ने दिया 19 बड़ी घटनाओं को दिया अंजाम, पुलिसकर्मियों के साथ-साथ ग्रामीणों व ठेकदारों को बनाया अपना निशाना, 154 मामले हैं दर्ज, पढ़ें पूरी रिपोर्ट

वाहन और शराब जब्त

पीछा कर रही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर वाहन को चारों तरफ से घेराबंदी कर अपने कब्ज़े में ले लिया. सतगावां थाना प्रभारी बबलू कुमार सिंह ने बताया कि फिलहाल ज़ब्त वाहन और उसमें लदी अंग्रेजी शराब को थाने लाया गया है. शराब की पेटियों की गिनती और वाहन के कागजातों की बारीकी से जांच की जा रही है.

छापेमारी जारी

फरार शराब माफिया की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है और जल्द ही उसे दबोच लिया जाएगा. स्थानीय लोगों के मुताबिक, शराब लदा बोलेरो बिहार जाने वाला था, लेकिन इससे पहले कोडरमा की सतगावां पुलिस ने उसे पकड़ लिया.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *