गिरिडीह: महदैया में वन भूमि से हटाया गया अतिक्रमण, JCB से ध्वस्त की गई अवैध चहारदीवारी, गिरिडीह निवासी पर वन अधिनियम के तहत मामला दर्ज

Giridih: बेंगाबाद प्रखंड के सोनबाद पंचायत अंतर्गत महदैया मौजा में वन विभाग ने अवैध अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए वन...

महदैया में वन भूमि से हटाया गया अतिक्रमण, JCB से ध्वस्त की गई अवैध चहारदीवारी

Giridih: बेंगाबाद प्रखंड के सोनबाद पंचायत अंतर्गत महदैया मौजा में वन विभाग ने अवैध अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए वन भूमि को कब्जामुक्त करा लिया. वन विभाग की टीम ने जेसीबी मशीन की मदद से वन क्षेत्र में बनाई गई अवैध चहारदीवारी को ध्वस्त कर दिया. मामले में गिरिडीह शहर निवासी अरुण जालान के खिलाफ वन अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है. कार्रवाई का नेतृत्व वन क्षेत्र पदाधिकारी एस.के. रवि ने किया. अभियान में प्रभारी वनपाल रोहित पंडित, वनरक्षी दाऊद सहित वन विभाग के कई अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे. प्रभारी वनपाल रोहित पंडित ने बताया कि बेंगाबाद के अंचल अधिकारी सफी आलम द्वारा वन विभाग को लिखित सूचना दी गई थी कि महदैया मौजा स्थित वन भूमि पर अवैध रूप से चहारदीवारी बनाकर कब्जा किया गया है.

रेंजर एस.के. रवि के नेतृत्व में विशेष टीम की गई गठित 

सूचना मिलने के बाद वनविभाग की टीम ने मौके का सर्वे कराया. जांच में पाया गया कि निर्माण कार्य वन विभाग की सीमा के भीतर किया गया है. सर्वे रिपोर्ट के आधार पर रेंजर एस.के. रवि के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई. टीम बुधवार को जेसीबी मशीन के साथ मौके पर पहुंची और वन भूमि पर बनी अवैध चहारदीवारी को ध्वस्त कर पूरे क्षेत्र को अतिक्रमण मुक्त कराया. कार्रवाई के दौरान वन विभाग ने पूरे अभियान की निगरानी की ताकि सरकारी भूमि को पूरी तरह कब्जे से मुक्त कराया जा सके.
बताया जा रहा है कि महदैया मौजा में वन भूमि पर अतिक्रमण का मामला पिछले कई दिनों से चर्चा का विषय बना हुआ था. इस संबंध में सोशल मीडिया पर भी लगातार शिकायतें सामने आ रही थीं. वहीं स्थानीय ग्रामीणों ने भी अंचल कार्यालय में लिखित शिकायत देकर वन भूमि पर हो रहे अवैध कब्जे की जांच और कार्रवाई की मांग की थी.

वन भूमि सुरक्षा और संरक्षण के लिए नियमित निगरानी भी जारी

शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए अंचल अधिकारी ने वन विभाग को कार्रवाई के लिए पत्र भेजा. इसके बाद विभाग ने सीमांकन और जांच की प्रक्रिया पूरी कर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई को अंजाम दिया. वन विभाग ने स्पष्ट किया है कि वन भूमि पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा या निर्माण किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. विभाग ने चेतावनी दी है कि वन क्षेत्र में अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह अभियान चलाकर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी. वन भूमि की सुरक्षा और संरक्षण के लिए नियमित निगरानी भी जारी रहेगी.

ALSO READ : IIM रांची में गूंजा सफल बिजनेस का मंत्र, टेगा इंडस्ट्रीज़ के चेयरमैन ने साझा किए दशकों के अनुभव

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *