Ranchi: राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने शुक्रवार को लोक भवन में क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय, रांची द्वारा प्रकाशित वार्षिक पत्रिका सोहराई के पांचवें अंक का लोकार्पण किया. आमतौर पर पासपोर्ट कार्यालय को केवल कागजी कार्रवाई और प्रशासनिक कार्यों से जोड़कर देखा जाता है, लेकिन रांची पासपोर्ट कार्यालय ने इस रूढ़िवादी धारणा को तोड़ते हुए झारखंड की माटी की खुशबू को शब्दों में पिरोया है. इस वर्ष की पत्रिका का मुख्य आकर्षण राज्य की जीवंत जनजातीय संस्कृति, लोक कला और लोक जीवन है. राज्यपाल ने इस रचनात्मक प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि अपनी जड़ों और संस्कृति को संजोना बेहद जरूरी है. उन्होंने पासपोर्ट कार्यालय के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को बधाई दी और कहा कि यह पत्रिका न केवल झारखंड के लोगों को अपनी विरासत पर गर्व कराएगी, बल्कि राज्य के बाहर के लोगों को भी यहां की अनूठी संस्कृति से परिचित कराएगी.
राज्यपाल ने किया पासपोर्ट कार्यालय की पत्रिका सोहराई का विमोचन
Ranchi: राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने शुक्रवार को लोक भवन में क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय, रांची द्वारा प्रकाशित वार्षिक पत्रिका सोहराई के पांचवें...
सम्बंधित ख़बरें
