मोराबादी से हटाए गए वेंडरों को मिला नया ठिकाना, टैगोर हिल के पास शुरू हुआ पुनर्वास

Ranchi: मोराबादी मैदान से हटाए गए वेंडरों के पुनर्वास की दिशा में रांची नगर निगम ने पहल शुरू कर दी है. शनिवार...

मोराबादी से हटाए गए वेंडरों को मिला नया ठिकाना
मोराबादी से हटाए गए वेंडरों को मिला नया ठिकाना

Ranchi: मोराबादी मैदान से हटाए गए वेंडरों के पुनर्वास की दिशा में रांची नगर निगम ने पहल शुरू कर दी है. शनिवार को निगम ने टैगोर हिल के पास करीब 45 डिसमिल गैरमजरूआ जमीन पर वेंडरों को व्यवस्थित तरीके से बैठाने की प्रक्रिया शुरू कराई, ताकि वे बिना किसी परेशानी के अपना कारोबार जारी रख सकें. नगर निगम के अनुसार, कुछ दिन पहले महापौर रोशनी खलखो, उप महापौर और निगम अधिकारियों ने इस स्थल का संयुक्त निरीक्षण किया था. निरीक्षण के बाद इस स्थान को मोराबादी मैदान से हटाए गए वेंडरों के पुनर्वास के लिए उपयुक्त माना गया. इसके बाद वेंडरों को यहां स्थानांतरित करने की प्रक्रिया शुरू की गई.

वेंडरों की समस्याएं और सुझाव भी सुने गए

शनिवार को निगम की टीम ने मौके पर पहुंचकर वेंडरों से बातचीत की. इस दौरान उनकी समस्याएं और सुझाव भी सुने गए. इसके बाद सभी को नए वेंडिंग स्थल पर व्यवस्थित ढंग से बैठाया गया, ताकि वे बिना किसी बाधा के अपना व्यवसाय कर सकें.

आजीविका के साथ यातायात व्यवस्था बेहतर करने की पहल

नगर निगम का कहना है कि इस पहल का उद्देश्य किसी वेंडर की आजीविका प्रभावित करना नहीं है, बल्कि उन्हें सुरक्षित, स्थायी और व्यवस्थित जगह उपलब्ध कराना है. निगम का मानना है कि इससे वेंडरों को बेहतर कामकाज का माहौल मिलेगा, वहीं मोराबादी क्षेत्र में यातायात और आम लोगों की आवाजाही भी अधिक सुगम होगी.

ALSO READ: गुमला में जंगल से युवक का शव बरामद, परिजनों ने हत्या कर फंदे से लटकाने का लगाया आरोप

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *