सरायकेला: ईचागढ़ में अवैध बालू परिवहन पर शिकंजा, बिना चालान बालू ले जा रहा वाहन जब्त

Saraikela: जिले में अवैध खनन और खनिज परिवहन के खिलाफ जिला प्रशासन ने कार्रवाई तेज कर दी है. उपायुक्त के निर्देश पर...

Saraikela
ईचागढ़ में अवैध बालू परिवहन पर शिकंजा, बिना चालान बालू ले जा रहा वाहन जब्त

Saraikela: जिले में अवैध खनन और खनिज परिवहन के खिलाफ जिला प्रशासन ने कार्रवाई तेज कर दी है. उपायुक्त के निर्देश पर जिला खनन विभाग और ईचागढ़ थाना पुलिस ने संयुक्त रूप से अभियान चलाकर अवैध बालू परिवहन करते एक वाहन को जब्त किया है.

सोड़ो जारागोडीह बालू घाट क्षेत्र में हुई छापेमारी

जानकारी के अनुसार, जिला खनन विभाग और ईचागढ़ थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने ईचागढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत सोड़ो जारागोडीह बालू घाट क्षेत्र में औचक निरीक्षण अभियान चलाया.निरीक्षण के दौरान वाहन संख्या JH01CN0362 को बालू खनिज का परिवहन करते हुए पकड़ा गया. जांच में वाहन चालक के पास बालू परिवहन से संबंधित वैध चालान नहीं पाया गया.

वाहन जब्त, आगे की कार्रवाई जारी

नियमों का उल्लंघन पाए जाने के बाद उक्त वाहन को विधिवत जब्त कर सुरक्षार्थ ईचागढ़ थाना को सौंप दिया गया है. मामले में जिला खनन विभाग द्वारा नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जा रही है.

अवैध खनन पर प्रशासन सख्त

उपायुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिया है कि जिले में अवैध खनन, खनिजों के अवैध भंडारण और परिवहन की गतिविधियों को किसी भी परिस्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.उन्होंने कहा कि अवैध खनन और परिवहन के खिलाफ जिला प्रशासन की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी.

ALSO READ: बोकारो थर्मल: DVC मुख्यालय के DGM ने किया दौरा, ग्रामीणों के बीच बांटे खेलकूद के सामान और पौधे

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *