शादी का झांसा देकर 2 लाख की ठगी और यौन शोषण का आरोप, बंगाल पुलिस ने कोडरमा से आरोपी को दबोचा

Koderma: जिले के तिलैया थाना क्षेत्र के मोरियामा गांव से पश्चिम बंगाल पुलिस ने शादी का झांसा देकर ठगी और यौन शोषण...

यौन शोषण और ठगी मामले में बंगाल पुलिस ने तिलैया से युवक को किया गिरफ्तार
यौन शोषण और ठगी मामले में बंगाल पुलिस ने तिलैया से युवक को किया गिरफ्तार

Koderma: जिले के तिलैया थाना क्षेत्र के मोरियामा गांव से पश्चिम बंगाल पुलिस ने शादी का झांसा देकर ठगी और यौन शोषण के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार युवक की पहचान मोरियामा निवासी अजय राणा के 24 वर्षीय पुत्र विशाल राणा के रूप में हुई है.

सोशल मीडिया के जरिए हुई थी दोस्ती

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, करीब दो साल पहले विशाल राणा की सोशल मीडिया के माध्यम से पश्चिम बंगाल के वर्धमान जिले की एक युवती से दोस्ती हुई थी. धीरे-धीरे दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और यह दोस्ती प्रेम संबंध में बदल गई. आरोप है कि इस दौरान विशाल युवती से कई बार मिला.

2 लाख रुपये ठगने का आरोप

शिकायत में युवती ने कहा है कि विशाल ने अपने परिजनों के बीमार होने का बहाना बनाकर उससे अलग-अलग समय में करीब 2 लाख रुपये ठग लिए. रुपये लेने के बाद युवक ने युवती से बातचीत बंद कर दी और शादी से भी इनकार कर दिया.

Also Read: ACB ने PE संख्या 3/2026 दर्ज कर शुरू की नामकुम लैंड स्कैम की जांच, CO और कर्मचारी समेत कई रडार पर

वर्धमान थाने में दर्ज है मामला

युवती ने पश्चिम बंगाल के वर्धमान थाने में विशाल के खिलाफ शादी का झांसा देकर यौन शोषण और 2 लाख रुपये की ठगी का मामला दर्ज कराया था. मामले की गंभीरता को देखते हुए वर्धमान पुलिस की एक टीम जांच के लिए कोडरमा पहुंची.

घर से गिरफ्तार कर वर्धमान ले गई पुलिस

शनिवार रात पुलिस ने मोरियामा स्थित उसके घर से विशाल राणा को हिरासत में लिया और आवश्यक कागजी कार्रवाई के बाद उसे अपने साथ वर्धमान ले गई. तिलैया पुलिस ने बताया कि पश्चिम बंगाल पुलिस ने गिरफ्तारी की सूचना स्थानीय थाने को दी थी. मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई वर्धमान पुलिस द्वारा की जाएगी.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *