लोहरदगा: कड़ी सुरक्षा के बीच 18 केंद्रों में 5544 परीक्षार्थी देंगे JSSC की परीक्षा

Lohardaga : झारखंड कर्मचारी चयन आयोग JSSC की ओर से आयोजित झारखंड क्षेत्रीय कार्यकर्ता प्रतियोगिता परीक्षा-2024 का आयोजन रविवार को किया गया...

जेएसएससी

Lohardaga : झारखंड कर्मचारी चयन आयोग JSSC की ओर से आयोजित झारखंड क्षेत्रीय कार्यकर्ता प्रतियोगिता परीक्षा-2024 का आयोजन रविवार को किया गया है. परीक्षा का आयोजन लोहरदगा में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था और पूरी पारदर्शिता के साथ किया जा रहा है. जिला प्रशासन ने परीक्षा को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और कदाचारमुक्त वातावरण में संपन्न कराने के लिए व्यापक तैयारियां की है. सभी परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा, निगरानी और प्रशासनिक व्यवस्था को लेकर विशेष इंतजाम किए गए है. परीक्षा के सुचारू संचालन के लिए जिले के सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से लगातार निगरानी रखी जा रही है. इसके साथ ही इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के दुरुपयोग को रोकने के लिए जैमर लगाए गए है. प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर नियंत्रण कक्ष, डिस्प्ले बोर्ड, दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी और अन्य प्रशासनिक प्रतिनिधियों की प्रतिनियुक्ति की गई है. अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए है कि परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

18 परीक्षा केंद्रों में 5544 परीक्षार्थी देंगे परीक्षा

जिला प्रशासन के अनुसार जिला में कुल 18 परीक्षा केंद्र बनाए गए है. जहां 5,544 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे. परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों के प्रवेश से लेकर परीक्षा समाप्त होने तक सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए है. सभी अभ्यर्थियों की सघन जांच के बाद ही परीक्षा कक्ष में प्रवेश दिया जाएगा. परीक्षा केंद्रों के आसपास विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है.

यहां बनाये गये है परीक्षा केंद्र

जिन परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा आयोजित की जा रही है, उनमें राजकीयकृत प्लस टू चुन्नीलाल उच्च विद्यालय, जिला मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय नदिया हिंदू, कस्तूरबा मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय बालिका, उर्सुलाइन कॉन्वेंट बालिका उच्च विद्यालय, उर्सुलाइन कॉन्वेंट बालिका मध्य विद्यालय, राजकीयकृत बालिका उच्च विद्यालय, मंजूरमति उच्च विद्यालय, संत अन्ना बालिका उच्च विद्यालय, लूथरन उच्च विद्यालय, मधुसूदन अग्रवाल इंटर महिला कॉलेज, संत स्तानिसलास उच्च विद्यालय कैमो, शीला अग्रवाल सरस्वती विद्या मंदिर, बलदेव साहू महाविद्यालय, लिवेंस एकेडमी, ग्रेटर त्रिवेणी पब्लिक स्कूल, एमबीडीएवी पब्लिक स्कूल, राजकीयकृत उत्क्रमित उच्च विद्यालय कुजरा तथा केजीबीवी मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय, लोहरदगा शामिल है.

प्रशासन ने अभिभावकों से की अपील अफवाहों पर ध्यान न दें

जिला प्रशासन का कहना है कि परीक्षा की पूरी प्रक्रिया पर वरिष्ठ अधिकारियों की लगातार नजर रहेगी. सभी केंद्रों पर दंडाधिकारी और पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति से सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत किया गया है. प्रशासन का उद्देश्य परीक्षा को पूरी निष्पक्षता, पारदर्शिता और कदाचारमुक्त वातावरण में संपन्न कराना है, ताकि सभी अभ्यर्थियों को समान व निष्पक्ष अवसर मिल सके. इसके साथ ही जिला प्रशासन ने अभ्यर्थियों और उनके अभिभावकों से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि परीक्षा संबंधी सभी नियमों का पालन करें. किसी भी प्रकार की अफवाह या भ्रामक सूचना पर ध्यान न दें.

 

ALSO READ : HC का अहम फैसला : समूह में SC-ST समुदाय के लोग शामिल होने पर नहीं बनता एट्रोसिटी एक्ट का मामला, DGP ने बुलाई हाई-लेवल बैठक, पढ़ें पूरी रिपोर्ट

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *