NewsWave Desk : भारत और पाकिस्तान के बीच सिंधु जल संधि को लेकर तनाव की स्थिति है. इसी बीच ऑपरेशन सिंदूर को लेकर पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की बहन ने बड़ा दावा पेश किया है. इमरान खान की बहन नूरीन नियाजी ने एक अंतरराष्ट्रीय मीडिया चैनल को दिये इंटरव्यू में दावा किया है कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत ने पाकिस्तान को बुरी तरह पस्त कर दिया था. भारतीय मिसाइलों के आगे पाकिस्तानी सेना पूरी तरह सरेंडर कर चुकी थी. भारत के ऑपरेशन सिंदूर के समय पाकिस्तान की हालत इतनी खराब हो गई थी कि भारत के लगातार हमलों के बाद वो मदद मांगने के लिए अंतर्राष्ट्रीय ताकतों के पास गए. जिसमें भारत को हमला करने से रोकने की बात और समझौता कराने की बात की जा रही थी. लेकिन पाकिस्तान इसमें भी सफल नहीं हुआ. जिसके बाद पाकिस्तानी नेतृत्व ने अंतर्राष्ट्रीय समुदाय से भारत के साथ समझौता करने की गुहार लगाई. जिसमें डोनाल्ड ट्रंप ने पाकिस्तान के सामने कई शर्तें रख दी.
इजरायल के कहने पर भारत ने रोका हमला
इमरान खान की बहन ने दावा किया है कि भारत ने इजरायल के कहने पर इस जंग को आगे नहीं बढ़ाया. इस्लामाबाद उस समय इजराइल को मान्यता देने की दिशा में आगे बढ़ रहा था. नूरीन नियाजी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के समय पाकिस्तान की हालत खराब हो गयी थी. लेकिन पाकिस्तानी सेना प्रमुख आसिम मुनीर और प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ झूठी जीत की कहानियां गढ़कर पाकिस्तानी अवाम को गुमराह कर रहे हैं.
मई 2025 में हुआ था ऑपरेशन सिंदूर
भारतीय सेना ने मई 2025 में ऑपरेशन सिंदूर को अंजाम दिया. जहां पीओके में भारतीय सेना ने हवाई हमले किये. इस दौरान पीओके में आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया गया था. इसके पहले आतंकवादियों ने 22 अप्रैल 2025 को पहलगाम में 26 भारतीयों की हत्या कर दी थी. जिसके बदले में भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर चलाया था.
ALSO READ : अहमदाबाद : पटाखा फैक्ट्री में आग लगने पर PM ने व्यक्त की संवेदना, परिवार वालों को दी जायेगी अनुग्रह राशि
