अहमदाबाद : पटाखा फैक्ट्री में आग लगने पर PM ने व्यक्त की संवेदना, परिवार वालों को दी जायेगी अनुग्रह राशि

NewsWave Desk : गुजरात के अहमदाबाद में शनिवार को एक पटाखा फैक्ट्री में दर्दनाक हादसा हुआ. जिसमें 8 लोगों की मौत हो...

प्रधानमंत्री

NewsWave Desk : गुजरात के अहमदाबाद में शनिवार को एक पटाखा फैक्ट्री में दर्दनाक हादसा हुआ. जिसमें 8 लोगों की मौत हो गयी. हादसे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गहरा दुख व्यक्त किया है. प्रधानमंत्री ने शोक जताते हुए पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट की है. पीएमओ PMO के एक्स हैंडल में जानकारी साझा की गयी. जिसमें बताया गया कि हादसे में जान गंवाने वालों के लिये लोगों के परिवारों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की. पीएमओ की ओर से जारी पोस्ट में कहा गया, इस दुख की घड़ी में संवेदना पीड़ित परिवारों के साथ है. उन्होंने घायलों के जल्दी ठीक होने की प्रार्थना की. प्रधानमंत्री ने इस हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों के लिए आर्थिक सहायता का भी ऐलान किया है. प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से प्रत्येक मृतक के परिवार को 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी. वहीं हादसे में घायल हुए लोगों को 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी. केंद्र सरकार ने भरोसा दिलाया है कि प्रभावित परिवारों की हर संभव मदद की जाएगी.

आम लगने से 8 की हुई मौत 15 घायल

गुजरात के अहमदाबाद में शनिवार को एक पटाखा फैक्ट्री में भीषण आग लग गयी. जिससे बड़ा हादसा हो गया. इस दुर्घटना में 8 लोगों की मौत हो गई. जबकि 15 से अधिक लोग घायल हो गए. हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और राहत-बचाव कार्य तुरंत शुरू किया गया. यह घटना अहमदाबाद के वस्त्रा क्षेत्र में रामोल-गतराद रोड स्थित महमूदपुरा गांव की टैलेंट फायरवर्क्स फैक्ट्री में हुई. दोपहर के समय फैक्ट्री में अचानक अज्ञात कारणों से आग लग गई. फैक्ट्री में बड़ी मात्रा में पटाखे और ज्वलनशील सामग्री मौजूद होने के कारण आग ने कुछ ही मिनटों में विकराल रूप ले लिया.

 

ALSO READ : BPSC 72वीं प्रीलिम्स परीक्षा स्थगित, 26 जुलाई को नहीं होगी परीक्षा; आयोग जल्द जारी करेगा नई तारीख

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *