झारखंड: IPS अधिकारी चन्दन कुमार झा केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाने के लिए हुए विरमित, CISF में संभालेंगे DIG की कमान

Ranchi: झारखंड कैडर के 2011 बैच के आईपीएस अधिकारी चन्दन कुमार झा को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाने के लिए सरकार के द्वारा...

IPS

Ranchi: झारखंड कैडर के 2011 बैच के आईपीएस अधिकारी चन्दन कुमार झा को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाने के लिए सरकार के द्वारा विरमित कर दिया गया है. वो केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) में डीआईजी के पद पर योगदान देंगे. इस संबंध में झारखंड के पुलिस महानिदेशक एवं पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय द्वारा आदेश जारी कर दिया गया है. चन्दन कुमार झा वर्तमान में सीआईडी में डीआईजी के पद पर पदस्थापित है. आदेश के अनुसार, वे अपना वर्तमान पदभार त्यागने की तिथि से आधिकारिक रूप से विरमित माने जाएंगे, ताकि वे सीआईएसएफ में डीआईजी के रूप में अपना नया योगदान दे सकें.

AlsoRead:प्रसूता मौत मामले पर BJP का प्रशासन पर हमला, 31 जुलाई को 50 हजार कार्यकर्ताओं के साथ जामताड़ा घेराव का ऐलान

 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *