JPSC की मुख्य परीक्षा सहित नौ परीक्षाएं हुई स्थगित, जानिए कौन-कौन सी परीक्षा हुई है स्थगित 

Ranchi: झारखंड लोक सेवा आयोग ने झारखंड संयुक्त सिविल सेवा मुख्य परीक्षा-2025 समेत कुल 9 प्रमुख परीक्षाओं को अगले आदेश तक के...

JPSC की मुख्य परीक्षा सहित नौ परीक्षाएं हुई स्थगित
JPSC की मुख्य परीक्षा सहित नौ परीक्षाएं हुई स्थगित

Ranchi: झारखंड लोक सेवा आयोग ने झारखंड संयुक्त सिविल सेवा मुख्य परीक्षा-2025 समेत कुल 9 प्रमुख परीक्षाओं को अगले आदेश तक के लिए टाल दिया है. आयोग द्वारा जल्द ही परीक्षाओं का संशोधित कार्यक्रम अलग से जारी किया जाएगा. अभ्यर्थियों से धैर्य बनाए रखने और केवल आधिकारिक वेबसाइट पर दी गई जानकारियों पर ही भरोसा करने की अपील की गई है.

जानिए कौन-कौन सी परीक्षाएं हुई हैं स्थगित

झारखंड सिविल सेवा मुख्य परीक्षा-2025
• निर्धारित तिथि: 25 से 27 जुलाई 2026
• पदों की संख्या: 103 पद

सिविल सेवा मुख्य परीक्षा (बैकलॉग-2023)
• निर्धारित तिथि: 1 से 3 अगस्त 2026
• पदों की संख्या: 07 पद

सिविल सेवा मुख्य परीक्षा (बैकलॉग-2025)
• निर्धारित तिथि: 8 से 10 अगस्त 2026
• पदों की संख्या: 45 पद

सिविल जज जूनियर डिविजन लिखित परीक्षा
• निर्धारित तिथि: 6 से 7 सितंबर 2026
• पदों की संख्या: 138 पद

एपीपी बैकलॉग लिखित परीक्षा
• निर्धारित तिथि: 8 से 12 सितंबर 2026
• पदों की संख्या: 26 पद

इंस्पेक्टर ऑफ फैक्ट्री लिखित परीक्षा
• निर्धारित तिथि: 11 से 12 सितंबर 2026
• पदों की संख्या: 14 पद

प्रोजेक्ट मैनेजर लिखित परीक्षा
• निर्धारित तिथि: 19 से 20 सितंबर 2026
• पदों की संख्या: 30 पद

एपीपी रेगुलर लिखित परीक्षा
• निर्धारित तिथि: 25 से 29 सितंबर 2026
• पदों की संख्या: 134 पद

बॉयलर इंस्पेक्टर लिखित परीक्षा
• निर्धारित तिथि: 26 से 27 सितंबर 2026
• पदों की संख्या: 05 पद

ALSO READ: रांची: खेती के मौसम में बिजली संकट, सोनाहातू के चोगा गांव में 23 पोलों से तार चोरी, सिंचाई व्यवस्था ठप

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *