हजारीबाग में गूंजी छात्रों की आवाज, युवा कांग्रेस के छात्रों की गूंज कार्यक्रम में उमड़ा जनसैलाब

Hazaribagh : भारतीय युवा कांग्रेस, हजारीबाग के तत्वावधान में अंबेडकर छात्रावास में आयोजित छात्रों की गूंज कार्यक्रम उत्साह और जोश के बीच...

छात्रों की गूंज कार्यक्रम

Hazaribagh : भारतीय युवा कांग्रेस, हजारीबाग के तत्वावधान में अंबेडकर छात्रावास में आयोजित छात्रों की गूंज कार्यक्रम उत्साह और जोश के बीच संपन्न हुआ. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं, युवाओं और कांग्रेस नेताओं ने भाग लेकर शिक्षा, रोजगार, सामाजिक न्याय और संविधान की रक्षा के मुद्दों पर अपनी एकजुटता का संदेश दिया. कार्यक्रम की अध्यक्षता युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष मो. जाबीर ने की.

शिक्षा के अधिकार, युवाओं के भविष्य पर हुई चर्चा 

कार्यक्रम की शुरुआत भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित कर की गई. इसके बाद संविधान के मूल्यों, शिक्षा के अधिकार, युवाओं के भविष्य और सामाजिक न्याय जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई. वक्ताओं ने युवाओं से लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए जागरूक और संगठित रहने का आह्वान किया. इस अवसर पर लोकसभा प्रभारी राजेश कच्छप, हजारीबाग जिला प्रभारी राजीव रंजन प्रसाद, जिला कांग्रेस अध्यक्ष जय प्रकाश भाई पटेल, बड़कागांव की पूर्व विधायक अंबा प्रसाद, प्रदेश उपाध्यक्ष भीम कुमार, नवीन जी जॉर्ज, वरिष्ठ कांग्रेस नेता अशोक देव, परवेज अहमद, शाजिद अली खान, कोमल कुमारी, डॉ. ओमप्रकाश, तस्लीम अंसारी, मनोज नारायण भगत, कृष्ण किशोर प्रसाद, रौकी सिन्हा, मो. वारिस, निशार अहमद, गुलाम मुस्तफा, मो. सागर, नवीन और शारदा रंजन दुबे सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे.

छात्र-छात्राओं और युवाओं ने शहर में निकाला मशाल जुलूस

वहीं कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष बाबर अंसारी, NSUI जिला अध्यक्ष अभिषेक राज, युवा कांग्रेस के हजारीबाग जिला प्रभारी सुंदरम जायसवाल, सह प्रभारी गुलाम मुस्तफा सहित युवा कांग्रेस के अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने सक्रिय भूमिका निभाई. कार्यक्रम के समापन के बाद सैकड़ों छात्र-छात्राओं और युवाओं ने शहर में विशाल मशाल जुलूस निकाला. हाथों में मशाल और संविधान की रक्षा के संदेश वाली तख्तियां लेकर निकले युवाओं ने शिक्षा, रोजगार, सामाजिक न्याय और लोकतांत्रिक अधिकारों के समर्थन में अपनी एकजुटता प्रदर्शित की. मशाल जुलूस ने शहरवासियों का ध्यान आकर्षित किया और पूरे वातावरण को उत्साह से भर दिया.

छात्रों की गूंज केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि हर छात्र की आवाज है : मो. जाबीर

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष मो. जाबीर ने कहा कि “छात्रों की गूंज केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि हर छात्र और युवा की आवाज है. युवा कांग्रेस शिक्षा, रोजगार, सामाजिक न्याय और संविधान की रक्षा के लिए हमेशा छात्रों के साथ खड़ी रहेगी. अंत में आयोजकों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी अतिथियों, पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और बड़ी संख्या में उपस्थित छात्र-छात्राओं का आभार व्यक्त किया. साथ ही यह संकल्प लिया गया कि छात्रों की गूंज अभियान को हर कॉलेज, हर कैंपस और हर युवा तक पहुंचाया जाएगा, ताकि छात्रों की आवाज और अधिक मजबूती के साथ बुलंद हो सके.

Also Read : ‘The Odyssey’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा, 6 दिन में 84 करोड़ के पार

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *