Ranchi: रांची विश्वविद्यालय के 39वें दीक्षांत समारोह की तैयारियां तेज हो गई हैं. गुरुवार को कुलपति प्रो. सरोज शर्मा की अध्यक्षता में विश्वविद्यालय के वीसी कॉन्फ्रेंस हॉल में कोर कमेटी की बैठक हुई. इसमें समारोह की तैयारियों और आवश्यक व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई.
सितंबर तक आयोजन की योजना
बैठक में राज्यपाल सचिवालय से मिले निर्देशों के अनुसार सितंबर 2026 तक 39वें दीक्षांत समारोह के आयोजन की योजना पर विचार किया गया. साथ ही यह तय किया गया कि समारोह का आयोजन सादगी और मितव्ययिता के साथ किया जाएगा.
समय पर तैयारियां पूरी करने का निर्देश
कुलपति प्रो. सरोज शर्मा ने सभी संबंधित अधिकारियों को समय पर सभी तैयारियां पूरी करने का निर्देश दिया, ताकि दीक्षांत समारोह का आयोजन सफल और गरिमापूर्ण तरीके से हो सके. बैठक में डीएसडब्ल्यू प्रो. सुदेश कुमार साहू, प्रॉक्टर डॉ. मुकुंद मेहता, सीसीडीसी डॉ. पी.के. झा, कुलसचिव डॉ. राजकुमार शर्मा, परीक्षा नियंत्रक संजय सिंह, वित्त पदाधिकारी डॉ. दिलीप कुमार समेत विश्वविद्यालय के कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे.
