रांची: चेन छिनतई गिरोह का खुलासा, दो गिरफ्तार, चोरी के वाहन और 19 ग्राम सोना बरामद

Ranchi: रांची पुलिस ने शहर में महिलाओं से चेन छिनतई करने वाले एक संगठित गिरोह का खुलासा करते हुए दो लोगों को...

Ranchi: Chain snatching gang busted, two arrested, stolen vehicle and 19 grams of gold recovered

Ranchi: रांची पुलिस ने शहर में महिलाओं से चेन छिनतई करने वाले एक संगठित गिरोह का खुलासा करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने इनके पास से दो चोरी के दोपहिया वाहन और करीब 19 ग्राम गलाया हुआ सोना बरामद किया है. पुलिस के अनुसार, 23 जुलाई को वरीय पुलिस अधीक्षक को सूचना मिली थी कि चोरी की बाइक से कुछ अपराधी नामकुम की ओर जा रहे हैं. इसके बाद रेलवे फ्लाईओवर के पास वाहन जांच के दौरान एक संदिग्ध बाइक सवार को रोकने का प्रयास किया गया. आरोपी भागने लगा, लेकिन पुलिस ने उसे दबोच लिया. पूछताछ में बाइक चोरी की निकली और उसका चेसिस नंबर भी मिटाया गया था.

यह भी पढ़ें: संत रविदास की 650वीं जयंती: झारखंड में भाजपा चलाएगी समरसता संकल्प अभियान, काशी से आएगी पवित्र मिट्टी

कई थाना क्षेत्रों में चेन छिनतई की घटना को दे चुके थे अंजाम

पूछताछ में आरोपी सद्दाम अंसारी ने स्वीकार किया कि वह अपने एक साथी के साथ मिलकर चोरी के वाहनों का इस्तेमाल कर नामकुम, कांके, बरियातू और लालपुर थाना क्षेत्रों में महिलाओं से सोने की चेन छिनतई करता था. उसने मार्च, अप्रैल और जून 2026 में हुई कई वारदातों में अपनी संलिप्तता भी स्वीकार की. आरोपी ने पुलिस को बताया कि छीने गए सोने के आभूषणों को बीआईटी मेसरा चौक स्थित वर्मा ज्वेलर्स में औने-पौने दाम पर बेचा जाता था. उसकी निशानदेही पर पुलिस ने दुकान से करीब 19 ग्राम गलाया हुआ सोना बरामद किया और ज्वेलर्स संचालक को भी गिरफ्तार कर लिया.

चोरी के दो वाहन भी जब्त, अन्य आरोपियों की तलाश जारी

पुलिस ने आरोपियों के पास से एक टीवीएस स्कूटी JH03 AN-4087 और एक हीरो पैशन प्रो JH01CE-9582 बरामद की है. जांच में सामने आया है कि गिरोह चोरी के वाहनों का इस्तेमाल कर शहर में चेन छिनतई की घटनाओं को अंजाम देता था और लूटे गए गहनों को ज्वेलरी दुकानों के माध्यम से खपाया जाता था. पुलिस ने बताया कि गिरोह के अन्य सदस्यों की पहचान कर ली गई है और उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *