Koderma : जिले के झुमरी तिलैया स्थित जीवन ज्योति हॉस्पिटल में गलत इंजेक्शन देने के कारण रविवार रात एक युवक की मौत हो गई. गलत इंजेक्शन से नवलशाही थाना क्षेत्र के गांव रायडीह निवासी 28 वर्षीय आकाश पासवान की मौत हुई. मिली जानकारी के अनुसार आकाश पासवान सूरत से घर आया था. शनिवार दोपहर अचानक तबियत बिगड़ने पर परिजन उसे जीवन ज्योति अस्पताल ले गए. रविवार दोपहर तक उसकी तबियत में सुधार हो रहा था. आरोप है कि इसके बाद अस्पताल में उसे गलत इंजेक्शन दिया गया. जिससे उसकी हालत अचानक बिगड़ गई.
रांची लाने के दौरान रास्ते में हुई मौत
आनन -फानन में डॉक्टरों ने उसे रांची रेफर कर दिया. रास्ते में ही परिजनों को आशंका हुई कि मरीज की मौत हो गई है. इसके बाद वे उसे वापस जीवन ज्योति अस्पताल लेकर पहुंचे. यहां डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए परिजनों और ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया. सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया. पुलिस मामले की जांच कर रही है. आरोप है की इस अस्पताल मे आए दिन डॉक्टर की लपरवाही से मौत होते रहती है.
ALSO READ : रांची पुलिस ने मोबाइल टावर चोरी गिरोह का किया खुलासा, 4 गिरफ्तार और 33 कांडों का हुआ खुलासा
