रांची में मॉडल कॉरिडोर के रास्ते में आने वाले अवैध 48 भवन, 340 दुकानें और 52 होर्डिंग्स रडार पर

Ranchi: शहर को अतिक्रमण मुक्त, सुंदर और व्यवस्थित बनाने के लिए रांची नगर निगम ने मॉडल कॉरिडोर निर्माण के साथ-साथ नियमों का...

48 illegal buildings, 340 shops and 52 hoardings on the way to the Model Corridor in Ranchi are on the radar.

Ranchi: शहर को अतिक्रमण मुक्त, सुंदर और व्यवस्थित बनाने के लिए रांची नगर निगम ने मॉडल कॉरिडोर निर्माण के साथ-साथ नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है. कांके रोड स्थित राम मंदिर से रातू रोड चौक, हरमू बायपास होते हुए धुर्वा गोलचक्कर तक विकसित किए जा रहे मॉडल कॉरिडोर में अवैध निर्माण, अतिक्रमण, बिना ट्रेड लाइसेंस संचालित दुकानों और फुटपाथ पर लगे अवैध होर्डिंग्स पर निगम का शिकंजा कसता जा रहा है. आज नगर आयुक्त सुशांत गौरव की अध्यक्षता में इंफोर्समेंट, नगर निवेशक, राजस्व, बाजार और हॉर्टिकल्चर शाखा के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक हुई. बैठक में पिछले दो सप्ताह से चल रहे अभियान की प्रगति की समीक्षा की गई और आगे की कार्रवाई के निर्देश दिए गए.

48 भवनों पर कार्रवाई की तैयारी

नगर निवेशक शाखा की जांच में अब तक 48 भवनों में विभिन्न प्रकार की अनियमितताएं मिली हैं. इनमें 19 भवन सड़क, सेटबैक या गिफ्ट डीड की जमीन पर अतिक्रमण करते पाए गए. 21 भवनों में अवैध निर्माण मिला, जबकि 8 आवासीय भवनों में नियमों के विपरीत व्यावसायिक गतिविधियां संचालित होती मिलीं. इन सभी भवन मालिकों को नोटिस जारी कर आवश्यक दस्तावेज जमा करने को कहा गया है. नगर आयुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि 7 दिनों के भीतर भवन उपविधि का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए.

यह भी पढ़ें: हथियार डालने वाले 16 नक्सलियों ने चाईबासा और लातेहार में खेला था खूनी खेल, 17 जवानों की हत्या की, पांच ग्रामीणों को मारी थी गोली, पढ़ें IED ब्लास्ट, मुठभेड़ और हत्याओं की प्रमुख घटनाओं की पूरी रिपोर्ट

फुटपाथ पर लगे 52 अवैध होर्डिंग्स हटेंगे

बाजार शाखा ने बताया कि मॉडल कॉरिडोर क्षेत्र में फुटपाथ और पाथवे पर लगे 52 अवैध मोनोपोल, यूनीपोल और होर्डिंग्स को नोटिस दिया गया है. निगम ने संबंधित लोगों को 3 दिन के भीतर इन्हें स्वयं हटाने का निर्देश दिया है. तय समय के बाद नगर निगम विशेष अभियान चलाकर सभी अवैध विज्ञापन पट्ट हटाएगा और कार्रवाई का खर्च भी संबंधित लोगों से वसूलेगा.

340 दुकानों के पास नहीं मिला ट्रेड लाइसेंस

राजस्व शाखा की जांच में मॉडल कॉरिडोर क्षेत्र की 340 दुकानों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के पास वैध ट्रेड लाइसेंस नहीं मिला. सभी प्रतिष्ठानों को नोटिस जारी कर जल्द लाइसेंस बनवाने का निर्देश दिया गया है. नगर आयुक्त ने स्पष्ट कहा कि बिना वैध ट्रेड लाइसेंस चल रहे प्रतिष्ठानों को नियमानुसार सील किया जाएगा.

अतिक्रमण मुक्त और सुरक्षित बनेगा मॉडल कॉरिडोर

नगर आयुक्त सुशांत गौरव ने कहा कि मॉडल कॉरिडोर केवल सड़क चौड़ीकरण की योजना नहीं है, बल्कि लोगों को सुरक्षित, स्वच्छ और व्यवस्थित शहरी वातावरण उपलब्ध कराने की पहल है. इसलिए इस पूरे मार्ग पर भवन निर्माण, अतिक्रमण, ट्रेड लाइसेंस, फुटपाथ और सार्वजनिक सुरक्षा से जुड़े सभी नियमों का सख्ती से पालन कराया जाएगा. उन्होंने स्पष्ट किया कि अवैध निर्माण, अतिक्रमण, अवैध होर्डिंग्स और बिना अनुमति चल रहे व्यवसायों के खिलाफ नगर निगम का अभियान लगातार जारी रहेगा और नियम तोड़ने वालों पर कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

यह भी पढ़ें: झारखंड मुख्यमंत्री ग्राम गाड़ी योजना: साहेबगंज के लिए 3 नए ग्रामीण मार्ग अधिसूचित

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *