Bokaro: सोमवार को प्रशिक्षु आईएएस-सह-सहायक समाहर्ता (IAS-cum-Assistant Collector) डॉ. अरविंद राधाकृष्णन ने चास शहरी क्षेत्र अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्र जामगोड़िया-1 एवं आंगनबाड़ी केंद्र चास ऊपर टोला का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने केंद्र में बच्चों की उपस्थिति, पोषण आहार वितरण, प्री-स्कूल गतिविधियों, साफ-सफाई तथा उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया. उन्होंने सेविका एवं सहायिका से केंद्र के संचालन, लाभुकों की संख्या, टीकाकरण, पोषण ट्रैकिंग तथा अन्य योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी प्राप्त की.
बच्चों के लिए पोषण सेवाएं सुनिश्चित करने के दिए निर्देश
इस दौरान उन्होंने बच्चों से संवाद कर उनका उत्साहवर्धन किया तथा गुणवत्तापूर्ण प्रारंभिक शिक्षा एवं पोषण सेवाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए. साथ ही केंद्रों में नियमित उपस्थिति, स्वच्छता एवं निर्धारित मानकों के अनुरूप सभी सेवाओं का प्रभावी संचालन सुनिश्चित करने पर बल दिया. मौके पर डीएसडब्ल्यू डॉ. सुमन गुप्ता, एलएस मधु कुमारी आदि उपस्थित थे.
यह भी पढ़ें: बोकारो: चास प्रखंड में 100 % डिजिटाइजेशन पूर्ण, अन्य क्षेत्रों में कार्य तेज करने के निर्देश
