पाकुड़: रेलवे भूमि पर चारदीवारी और सफाई व्यवस्था की मांग, कचरे के अंबार से लोगों की बढ़ी परेशानी

Pakur: रेलवे स्टेशन के ईस्ट केबिन के पास स्थित भूमिगत पथ के समीप रेलवे की खाली भूमि पर फैली गंदगी स्थानीय लोगों...

sanitation measures
Pakur: Demand for boundary wall and sanitation measures on railway land

Pakur: रेलवे स्टेशन के ईस्ट केबिन के पास स्थित भूमिगत पथ के समीप रेलवे की खाली भूमि पर फैली गंदगी स्थानीय लोगों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई है. चारदीवारी नहीं होने के कारण लोग यहां घरेलू और व्यावसायिक कचरा फेंक रहे हैं, जिससे पूरे इलाके में दुर्गंध फैल रही है. भाजपा जिला उपाध्यक्ष हिसाबी राय ने बताया कि रेलवे की इस खाली भूमि पर वर्षों से स्थानीय बाजार के कुछ दुकानदार और अन्य लोग सड़ा हुआ भोजन, घरेलू कचरा और अन्य अपशिष्ट फेंकते आ रहे हैं. इससे रेल यात्रियों, स्थानीय नागरिकों, स्कूली बच्चों और राहगीरों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है.

बीमारियों का खतरा बढ़ा रहा

उन्होंने कहा कि लगातार जमा हो रहे कचरे के कारण मच्छर, मक्खी और अन्य रोग फैलाने वाले कीटों का प्रकोप बढ़ रहा है. इससे डेंगू, मलेरिया, टाइफाइड समेत अन्य संक्रामक बीमारियों का खतरा भी बना हुआ है. उन्होंने इसे स्वच्छ भारत मिशन की भावना के विपरीत बताया. हिसाबी राय ने रेलवे अधिकारियों को आवेदन सौंपकर अंडरपास के समीप रेलवे भूमि पर जल्द चारदीवारी निर्माण कराने की मांग की है. उन्होंने आवेदन में रेलवे सुरक्षा का मुद्दा भी उठाया है.

सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग

उनके अनुसार उक्त स्थल के नीचे रेलवे के सिग्नल और दूरसंचार विभाग के महत्वपूर्ण केबल बिछे हुए हैं. कचरे में आग लगने की घटनाओं से इन केबलों को नुकसान पहुंचने और रेलवे परिचालन प्रभावित होने का खतरा बना रहता है. उन्होंने वरिष्ठ मंडलीय अभियंता से जनहित, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और रेलवे सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अंडरपास के पास रेलवे भूमि पर जल्द मजबूत चारदीवारी का निर्माण कराने और नियमित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है.

ALSO READ: गुमला: श्रमदान से बदली तस्वीर, ग्रामीणों ने बनाई कच्ची सड़क, बांस की पुलिया भी तैयार

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *