बोकारो: सऊदी अरब से सत्येंद्र महतो का शव गांव पहुंचा, परिजनों में मचा कोहराम

Bokaro: जिले के गोमिया प्रखंड अंतर्गत चतरोचट्टी थाना क्षेत्र के कतवारी गांव के प्रवासी मजदूर सत्येंद्र महतो का शव एक महीने बाद...

Satyendra Mahato's body arrives in the village from Saudi Arabia, creating chaos among family members

Bokaro: जिले के गोमिया प्रखंड अंतर्गत चतरोचट्टी थाना क्षेत्र के कतवारी गांव के प्रवासी मजदूर सत्येंद्र महतो का शव एक महीने बाद बुधवार सुबह सऊदी अरब से गांव पहुंचा. शव पहुंचते ही पूरे गांव में मातम छा गया. अंतिम दर्शन के लिए ग्रामीणों की भीड़ जुट गई. शव देखते ही परिजनों की चीख-पुकार से माहौल गमगीन हो गया. पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल था. इस दृश्य को देखकर मौके पर मौजूद लोगों की आंखें नम हो गईं.

रोजगार की तलाश में 2024 में पहुंचा था सऊदी अरब

जानकारी के अनुसार सत्येंद्र महतो 26 नवंबर 2024 को रोजगार की तलाश में सऊदी अरब रवाना हुए. वहां वे हमद सालेह अल-काफ कॉन्ट्रैक्टिंग एस्टैब्लिशमेंट कंपनी में ट्रक ड्राइवर के रूप में काम करते थे. 25 जून को सड़क दुर्घटना में उनकी मौत हो गई थी.सत्येंद्र महतो अपने पीछे पत्नी, पुत्री प्रीति कुमारी (21 वर्ष), पुत्र अरविंद कुमार और मंगेश कुमार (13 वर्ष) को छोड़ गए हैं. मौके पर प्रवासी मजदूरों के हित में काम करने वाले सिकंदर अली पहुंचे. उन्होंने कहा कि यह पहली घटना नहीं है. इससे पहले भी विदेशों से महीनों बाद शव आने के मामले सामने आते रहे हैं.

ALSO READ : सदर अस्पताल में डॉक्टरों को मिला आधुनिक इलाज का प्रशिक्षण, ब्रेन इंजरी में सीटी स्कैन की भूमिका पर हुई विशेष कार्यशाला

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *