जामताड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन साइबर अपराधी गिरफ्तार

Jamtara : जामताड़ा पुलिस ने साइबर अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है. शुक्रवार को...

Jamtara : जामताड़ा पुलिस ने साइबर अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है. शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में SP शंभू कुमार सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर साइबर DSP अमित कुमार के नेतृत्व में गठित टीम ने जामताड़ा थाना क्षेत्र के सोनाबाद गांव स्थित विक्रम दास के घर और मिहिजाम थाना क्षेत्र के बेवा गांव के समीप जंगल में छापेमारी कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया.

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विक्रम दां (26 वर्ष), जय कुमार दास (23 वर्ष) और हेमंत दास (34 वर्ष) के रूप में हुई है. पुलिस ने इनके पास से 6 मोबाइल फोन, 8 सिम कार्ड, 2 ATM कार्ड और एक मोटरसाइकिल बरामद की है. इस संबंध में साइबर थाना कांड संख्या 48/26 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS), IT एक्ट और टेलीकम्युनिकेशंस एक्ट की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है.

साइबर ठगी की घटनाओं को अंजाम

SP शंभू कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी बैंक ऑफ इंडिया के ATM कार्ड बंद होने और KYC अपडेट कराने के नाम पर लोगों को झांसे में लेकर उनके ATM कार्ड और बैंक खातों की गोपनीय जानकारी हासिल कर लाखों रुपये की साइबर ठगी की घटनाओं को अंजाम देते थे. वहीं अन्य आरोपी Amazon Pay App के माध्यम से मोबाइल नंबरों की जानकारी जुटाकर KYC अपडेट के बहाने ई-वॉलेट के जरिए लोगों से ठगी करते थे. SP ने बताया कि प्रारंभिक जांच में गिरोह द्वारा लाखों रुपये की साइबर ठगी किए जाने की बात सामने आई है. पुलिस गिरफ्तार अपराधियों से गहन पूछताछ कर रही है और जल्द ही पूरे साइबर सिंडिकेट का खुलासा किया जाएगा. उन्होंने कहा कि इस गिरोह का नेटवर्क देश के विभिन्न राज्यों तक फैला होने की आशंका है, जिसकी जांच जारी है.

Also Read : 5000 अधिक लड़कियों की मानव तस्करी का आरोपी पन्ना लाल महतो के खिलाफ हुई 66 वीं गवाही

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *