Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

झारखंड लॉ ऑफिसर इंगेजमेंट नियमावली के खिलाफ दायर याचिका पर 18 अगस्त को सुनवाई

Ranchi: यंग लॉयर्स एसोसिएशन ने झारखंड लॉ ऑफिसर (एंगेजमेंट) नियमावली 2026 और इसके तहत जारी आवेदन आमंत्रण को चुनौती देते हुए झारखंड...

Law Officer Engagement Rules
Hearing on the petition filed against the Jharkhand Law Officer Engagement Rules on August 18.

Ranchi: यंग लॉयर्स एसोसिएशन ने झारखंड लॉ ऑफिसर (एंगेजमेंट) नियमावली 2026 और इसके तहत जारी आवेदन आमंत्रण को चुनौती देते हुए झारखंड हाई कोर्ट में रिट याचिका दायर की है. इस याचिका पर जल्द सुनवाई के लिए कोर्ट से आग्रह किया गया जिसे स्वीकार करते हुए कोर्ट ने 18 अगस्त को सुनवाई की तारीख मुकर्रर की है. याचिका में नियमावली को कई आधारों पर चुनौती दी गई है, इसमें यह भी कहा गया है कि पूर्व व्यवस्था के तहत कार्यरत एसोसिएट काउंसिल से बिना किसी स्पष्ट कारण और पर्याप्त औचित्य के अचानक अलग होने का निर्णय लिया गया है. झारखंड हाईकोर्ट एडवोकेट एसोसिएशन एडहॉक कमिटी की अध्यक्षा अधिवक्ता ऋतु कुमार, महासचिव अधिवक्ता नवीन कुमार एवं अन्य अधिवक्ता मेंशन के दौरान कोर्ट में उपस्थित रहे. एडवोकेट एसोसिएशन ने सभी सदस्यों से आवश्यक सहयोग एवं समर्थन देने की अपील की है.

ALSO READ: मोरहाबादी आवास में गुरुजी को नमन, सीता सोरेन बोलीं– उनके विचार और संघर्ष हमेशा रहेंगे प्रेरणा

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *