Ranchi: रांची नगर निगम की ओर से शहर को हरा-भरा बनाने के लिए चलाए जा रहे सखुआ महोत्सव-2026 के तहत वार्ड नंबर 34 में पौधरोपण कार्यक्रम हुआ. कार्यक्रम में शशि शेखर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और पौधा लगाकर लोगों को पर्यावरण बचाने का संदेश दिया. कार्यक्रम में रांची की मेयर रोशनी खलखो, डिप्टी मेयर नीरज कुमार और वार्ड 34 के पार्षद अजीत कच्छप समेत स्थानीय लोग और सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे. इस दौरान सखुआ समेत कई तरह के पौधे लगाए गए. लोगों ने लगाए गए पौधों की देखभाल करने और उन्हें सुरक्षित रखने का संकल्प लिया.
यह भी पढ़ें: GST घोटाले के आरोपी विक्की भालोटिया को बेल देने से हाईकोर्ट का इनकार
नगर निगम की अपील- अपने आसपास लगाएं पौधे
कार्यक्रम में कहा गया कि सिर्फ पौधे लगाना ही काफी नहीं है, बल्कि उनकी नियमित देखभाल भी जरूरी है. पेड़-पौधे शहर को साफ हवा देने के साथ पर्यावरण को बेहतर बनाने में अहम भूमिका निभाते हैं. नगर निगम ने लोगों से अपील की कि वे अपने आसपास पौधे लगाएं और उनकी जिम्मेदारी भी उठाएं. निगम का लक्ष्य सखुआ महोत्सव को जनभागीदारी का अभियान बनाकर रांची में हरियाली बढ़ाना और शहर को स्वच्छ व पर्यावरण के अनुकूल बनाना है.
