Click Here

कोडरमा में अयोग्य राशन कार्ड निरस्तीकरण की कार्रवाई जारी, बिचौलियों से सावधान रहने की अपील

Koderma: विभागीय निर्देश के अनुसार इनकम ग्रुप, ग्रॉस टर्नओवर, सरकारी नौकरी, चार पहिया वाहन मालिक सहित अन्य अयोग्य श्रेणी में आने वाले...

Koderma: विभागीय निर्देश के अनुसार इनकम ग्रुप, ग्रॉस टर्नओवर, सरकारी नौकरी, चार पहिया वाहन मालिक सहित अन्य अयोग्य श्रेणी में आने वाले अपात्र राशन कार्डों को निरस्त करने की कार्रवाई जारी है. नियमों के अनुरूप नहीं पाए जाने वाले राशन कार्डों पर विभागीय स्तर से कार्रवाई की जा रही है.

राशन कार्ड बचाने के नाम पर पैसे मांगने वालों से रहें सावधान

जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने आम लोगों से अपील की है कि वे किसी भी तरह के बिचौलियों के झांसे में नहीं आएं. उन्होंने स्पष्ट किया कि राशन कार्ड को निरस्त होने से बचाने या कार्रवाई रोकने के नाम पर यदि कोई व्यक्ति पैसे की मांग करता है तो उसे किसी भी परिस्थिति में राशि नहीं दें.

पैसे मांगने पर सीधे करें शिकायत

विभाग की ओर से कहा गया है कि यदि कोई व्यक्ति राशन कार्ड बचाने अथवा विभागीय कार्रवाई रोकने के नाम पर पैसे की मांग करता है तो इसकी लिखित शिकायत सीधे जिला आपूर्ति पदाधिकारी, कोडरमा के समक्ष की जा सकती है. ऐसे मामलों में लोगों से बिना डर के शिकायत करने की अपील की गई है.

अधिकृत अधिकारियों से ही करें संपर्क

जिला आपूर्ति पदाधिकारी राम रतन कुमार वर्णवाल ने लोगों से कहा है कि राशन कार्ड से संबंधित किसी भी कार्रवाई या जानकारी के लिए केवल अधिकृत विभागीय कार्यालय और अधिकारियों से संपर्क करें. उन्होंने आम लोगों को बिचौलियों से सावधान रहने और किसी भी तरह के प्रलोभन या पैसे की मांग के झांसे में नहीं आने की अपील की है.
ALSO READ:धार्मिक आयोजन में अजगरों का प्रदर्शन, वन विभाग ने दो भारतीय रॉक पाइथन किए रेस्क्यू

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *