लोहरदगा में लगेगा 7 दिवसीय मैंगो स्टॉल, किसानों को मिलेगा बाजार और बेहतर दाम

Lohardaga: जिले के आम उत्पादक किसानों को बेहतर बाजार उपलब्ध कराने और उनकी आय में वृद्धि सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उप...

Lohardaga: जिले के आम उत्पादक किसानों को बेहतर बाजार उपलब्ध कराने और उनकी आय में वृद्धि सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उप विकास आयुक्त राज महेश्वरम की अध्यक्षता में सोमवार को एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई. बैठक में जिले में आम उत्पादकों के हित में विशेष पहल करने और गुणवत्तायुक्त ताजे आम आमजनों तक पहुंचाने की रणनीति पर विस्तृत चर्चा की गई.

बैठक में निर्णय लिया गया कि जिला प्रशासन की पहल पर जिला मुख्यालय स्थित ‘दीदी कैफे’ के समीप आने वाले दिनों में 7 दिवसीय मैंगो स्टॉल लगाया जाएगा. इस स्टॉल के माध्यम से शहर के लोग सीधे किसान उत्पादक संगठनों (FPOs) से जुड़े किसानों द्वारा उत्पादित उच्च गुणवत्ता वाले, पेड़ में प्राकृतिक रूप से पके ताजे आम खरीद सकेंगे.

ALSO READ: जामताड़ा : बस पड़ाव व ट्रेकर स्टैंड बंदोबस्ती मामले में DC ने दिया जांच का आदेश

किसानों की आय बढ़ाने के लिए होगी बायर्स-सेलर्स मीट

प्रशासन की इस पहल से न केवल उपभोक्ताओं को ताजे एवं गुणवत्तापूर्ण फल उपलब्ध होंगे, बल्कि किसानों को भी उनके उत्पाद का उचित मूल्य मिलने की संभावना बढ़ेगी. बैठक के दौरान किसानों की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने और बाजार तक उनकी सीधी पहुंच सुनिश्चित करने के लिए ‘बायर्स-सेलर्स मीट’ के आयोजन पर भी विस्तार से चर्चा की गई. उप विकास आयुक्त राज महेश्वरम ने कहा कि जिले के आम उत्पादक किसानों को संगठित कर उन्हें बाजार से जोड़ना समय की आवश्यकता है. उन्होंने कहा कि यदि किसान सीधे उपभोक्ताओं और व्यापारियों से जुड़ते हैं, तो उनकी आमदनी में निश्चित रूप से वृद्धि होगी.

बैठक में मौजूद अधिकारियों एवं प्रतिनिधियों ने आम महोत्सव को सफल बनाने और इसे किसानों के लिए लाभकारी मंच के रूप में विकसित करने पर बल दिया. इस अवसर पर जेएसएलपीएस (JSLPS) के जिला कार्यक्रम प्रबंधक (DPM), मनरेगा कार्यक्रम पदाधिकारी (PO) तथा जिले के विभिन्न किसान उत्पादक संगठनों (FPOs) के प्रतिनिधि उपस्थित रहे.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *