Click Here
Click Here
Click Here

रांची के कांके रोड में देर रात चल रहा था बार, पुलिस ने कराया बंद

अजय दयाल – अवैध रूप से पिलाया जा रहा है हुक्का Ranchi: कांके रोड स्थित पंचरत्न हाइट्स के रोमियोलेन बार देर रात...

अजय दयाल

– अवैध रूप से पिलाया जा रहा है हुक्का

Ranchi: कांके रोड स्थित पंचरत्न हाइट्स के रोमियोलेन बार देर रात 1:30 बजे संचालित किया जा रहा था. इसकी शिकायत सिटी कंट्रोल रूम के 112 में की गयी. सूचना मिलते ही गोंदा पुलिस पहुंची और बार को बंद कराया. उस दौरान वहां काफी संख्या में युवा शराबी मौजूद थे. इतना ही नहीं शराब के साथ तेज आवाज में डीजे भी बज रहे थे और डीजे के आवाज में शराबी थिरक रहे थे और शोर भी मचा रहे थे. जिसके कारण आसपास के लोगों को परेशानी हो रही थी.

हाईकोर्ट का नियमों का उल्लंघन कर चल रहा था बार:

हाईकोर्ट के नियमों का उल्लंघन कर बार चलाया जा रहा था. नियम के अनुसार नगर निगम क्षेत्र में रात 12 बजे के बाद बार संचालित करने का आदेश नहीं है, लेकिन नियम विरूध बार संचालित किया जा रहा है. इसकी जानकारी मिलने के बाद जिला प्रशासन भी सक्रिय हो गया है, बार के लाइसेंस पर भी सवाल उठने लगे हैं.

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

रोड में भी लगा था जाम:

आसपास के लोगों का कहना है कि रोमियोलेन बार में तेज आवाज में डीजे बजना और युवा-युवतियों को शोर मचाना रोज की बात है. हर दिन यहां रोड पर वाहनों की कतार लगी रहती है, जिसके कारण रोड भी जाम रहता है. हालांकि गोंदा पुलिस बीच-बीच में बार संचालक को धमकाती रहती है.

अवैध तरीके से पिलाया जा रहा हुक्का:

राजधानी के कई रेस्टोरेंट और बार में अवैध तरीके से जिला प्रशासन व उत्पाद विभाग के नियमों के ठेंगा दिखाते हुए हुक्का पिलाया जा रहा है. जिन रेस्टोरेंट व बार में उनमें मुन टाउन रेस्टोरेंट एंड बार, भीडोरा रेस्टोरेंट एंड बार, कुंदन किचन, कायरो बार एंड लांज में रात नौ बजे के बाद अवैध तरीके से हुक्का पिलाया जा रहा है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *