Click Here
Click Here

चित्रा-जामताड़ा रोड पर जानलेवा गड्ढा बना हादसों का कारण, लोगों में आक्रोश

Jamtara : चित्रा-जामताड़ा मुख्य सड़क स्थित अजय नदी पुल पर बना बड़ा गड्ढा राहगीरों और वाहन चालकों के लिए गंभीर खतरा बन...

Jamtara : चित्रा-जामताड़ा मुख्य सड़क स्थित अजय नदी पुल पर बना बड़ा गड्ढा राहगीरों और वाहन चालकों के लिए गंभीर खतरा बन गया है. प्रतिदिन इस मार्ग से सैकड़ों छोटे-बड़े वाहन गुजरते हैं, लेकिन पुल के बीचोंबीच बना यह गहरा गड्ढा कभी भी किसी बड़े हादसे को न्योता दे सकता है. स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क की बदहाल स्थिति और समय पर मरम्मत नहीं होने के कारण दुर्घटनाओं की आशंका लगातार बनी रहती है. ग्रामीणों एवं वाहन चालकों ने बताया कि रात के समय यह गड्ढा और अधिक खतरनाक साबित होता है. कई बाइक चालक अचानक संतुलन खो बैठते हैं, जिससे दुर्घटना होने का खतरा बना रहता है. भारी वाहन गुजरने के दौरान भी पुल पर कंपन महसूस होता है, जिससे लोगों में भय का माहौल है.

अजय नदी पुल पर जानलेवा गड्ढा, हादसे का बढ़ा खतरा

स्थानीय लोगों का कहना है कि जिले की कई सड़कों पर इसी तरह बड़े-बड़े गड्ढे बने हुए हैं, जिसके कारण आए दिन सड़क दुर्घटनाएं होती रहती हैं. कई लोग घायल हो चुके हैं, जबकि वाहन चालकों को आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ रहा है. इसके बावजूद संबंधित विभाग की ओर से अब तक स्थायी समाधान की दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है. लोगों ने प्रशासन और पथ निर्माण विभाग से मांग की है कि अजय नदी पुल पर बने गड्ढे की अविलंब मरम्मत कराई जाए, ताकि किसी बड़ी अनहोनी से बचा जा सके. लोगों का कहना है कि यदि समय रहते सड़क की मरम्मत नहीं की गई तो आने वाले दिनों में गंभीर दुर्घटना हो सकती है. स्थानीय नागरिकों ने कहा कि सुरक्षित सड़क हर नागरिक का अधिकार है और विभाग को लोगों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए जल्द कार्रवाई करनी चाहिए.

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

Also Read : EXCLUSIVE : झारखंड की वाटर बॉडीज पर माफिया का डेथ वारंट : सरकारी आंकड़ों ने खोली पोल, कोयला खदानों ने निगल लिए कई तालाब

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *