Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

20 साल से बदहाल सड़क, ग्रामीणों ने खोला जनप्रतिनिधियों के खिलाफ मोर्चा

Jamtara : जामताड़ा जिले के कर्माटांड़ प्रखंड क्षेत्र के पिंडारी से घोषबाद जाने वाली सड़क की बदहाल स्थिति को लेकर ग्रामीणों में...

Jamtara : जामताड़ा जिले के कर्माटांड़ प्रखंड क्षेत्र के पिंडारी से घोषबाद जाने वाली सड़क की बदहाल स्थिति को लेकर ग्रामीणों में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है. करीब 20 वर्षों से जर्जर पड़ी इस सड़क पर लोगों का चलना तक मुश्किल हो गया है. सड़क की खराब स्थिति के कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं, जिससे ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. बिते मंगलवार को भाग संख्या-5 की जिला परिषद प्रत्याशी मोनिका कुमारी के प्रतिनिधि महेंद्र मंडल ने सड़क का निरीक्षण किया. इस दौरान ग्रामीणों ने सड़क की समस्या को लेकर अपना आक्रोश जाहिर किया. लोगों ने बताया कि गड्ढों से भरी सड़क पर साइकिल और मोटरसाइकिल चालकों का चलना खतरे से खाली नहीं है. कई बार वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो जाते हैं और टायर फटने जैसी घटनाएं आम हो गई हैं, जिससे आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ता है.

ग्रामीणों ने बताया 

ग्रामीणों ने बताया कि इसी मार्ग से पिंडारी मध्य विद्यालय के छात्र-छात्राएं प्रतिदिन स्कूल जाते हैं. बरसात के दिनों में सड़क की स्थिति और भी खराब हो जाती है, जिससे बच्चों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है. निरीक्षण के दौरान महेंद्र मंडल ने कहा कि सड़क की स्थिति बेहद दयनीय है और जल्द ही मिट्टी एवं मोरम डालकर इसे चलने योग्य बनाने का प्रयास किया जाएगा. उन्होंने कहा कि क्षेत्र में विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी और जनता की समस्याओं का समाधान कराने का प्रयास होगा. ग्रामीणों ने वर्तमान और पूर्व जनप्रतिनिधियों पर उपेक्षा का आरोप लगाते हुए कहा कि चुनाव के समय नेता वोट मांगने आते हैं, लेकिन जीत के बाद क्षेत्र की समस्याओं की ओर ध्यान नहीं देते. लोगों ने स्पष्ट कहा कि अब केवल वादों से काम नहीं चलेगा, बल्कि जमीन पर विकास कार्य दिखाई देना चाहिए.

Also Read : चित्रा-जामताड़ा रोड पर जानलेवा गड्ढा बना हादसों का कारण, लोगों में आक्रोश

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *