Dheeraj Kumar

Ranchi: झारखंड दारोगा के 2018 बैच के लिए गर्व का पल है. इस बैच में कुल 2650 दारोगा की बहाली हुई थी. जिसमें कई दारोगा को नक्सल ऑपरेशन में लगाया गया था. 2018 बैच के कई दारोगा ने अदम्य साहस का परिचय देते हुए नक्सलियों के हौसले को तोड़ने में कामयाब रहे. अदम्य साहस और वीरता को देखते हुए 2018 बैच के पांच दारोगा को गैलेंट्री अवॉर्ड मिला. अब ये सभी दारोगा से इंस्पेक्टर बन गए हैं और अपने साथियों से पांच साल सीनियर हो गए हैं. इन सभी पदाधिकारी जिस समय में नक्सल ऑपरेशन में शामिल थे, उसी तिथि से प्रमोशन दिया गया है. ये सभी पदाधिकारी 2021-22 में नक्सल ऑपरेशन में शामिल थे. जिन पांच दारोगा को इंस्पेक्टर में प्रमोशन हुआ है उनका नाम रौशन कुमार सिंह, विश्वजीत कुमार सिंह, कुंदन कुमार, अर्जुन कुमार सिंह और प्रभात हैं.

गैलेंट्री अवॉर्ड से सम्मानित
अदम्य साहस और वीरता के लिए गैलेंट्री अवॉर्ड से सम्मानित होने के बाद, इन चारों अधिकारियों को समय से पहले (आउट ऑफ टर्न) इंस्पेक्टर पद पर प्रोन्नति दे दी गई है. कानून-व्यवस्था बनाए रखने और उग्रवाद व अपराध के खिलाफ चलाए गए विशेष अभियानों में उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन और अदम्य साहस के लिए गैलेंट्री अवॉर्ड से नवाजा गया था. पुलिस सेवा के नियमों के तहत वीरता पुरस्कार पाने वाले अधिकारियों को आउट ऑफ टर्न प्रमोशन का लाभ दिया जाता है. इसी का परिणाम है कि दारोगा के रूप में करियर शुरू करने वाले इन पांचों पुलिस अफसरों के कंधों पर इंस्पेक्टर के स्टार चमकेंगे.
2018 बैच के लिए गर्व का पल
गौरतलब है कि वर्ष 2018 में झारखंड में एक साथ 2650 दारोगा की बंपर बहाली हुई थी. इस बैच के बाकी अधिकारी अभी भी दारोगा के पद पर ही अपनी सेवाएं दे रहे हैं और सामान्य प्रक्रिया के तहत उनके इंस्पेक्टर बनने में अभी कम से कम तीन साल का समय और लग सकता है. लेकिन इन चार अधिकारियों ने अपनी वीरता के दम पर इस लंबी दूरी को समय से पहले ही तय कर लिया, जिससे पूरे बैच में खुशी और गर्व का माहौल है.
विभाग में बढ़ेगा युवाओं का मनोबल
पुलिस अधिकारियों का मानना है कि इस तरह के प्रमोशन से ग्राउंड पर काम करने वाले युवा पुलिस अफसरों का मनोबल आसमान छुएगा. यह इस बात का सीधा प्रमाण है कि जो भी अधिकारी अपनी जान की परवाह किए बिना जनता की सुरक्षा और देश सेवा में उत्कृष्ट कार्य करेगा, विभाग उसे न सिर्फ सम्मानित करेगा बल्कि उसके करियर को भी नई रफ्तार देगा.
AlsoRead:होमगार्ड कंपनी कमांडर से रिश्वत मांगने का मामला: तीन अधिकारियों पर विभागीय जांच के आदेश

